फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Preetika and Navdeep's models were appreciated

Jalaun News: प्रीतिका और नवदीप के मॉडल सराहे गए

Mon, 09 Feb 2026 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Preetika and Navdeep's models were appreciated
हरदोई। परिषदीय स्कूलों की जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में छात्रा प्रीतिका का स्मार्ट सिटी का मॉडल प्रथम रहा। मॉडल में स्मार्ट सिटी में सुरक्षा से लेकर बिजली, पानी आदि के इंतजाम को सेंसर आधारित प्रदर्शित किया गया। वहीं छात्र नवदीप कुमार द्विवेदी का स्मार्ट बस का मॉडल द्वितीय रहा।
विज्ञापन

माॅडल में यात्रियों की सुरक्षा से लेकर चालक को नींद आने और कोहरा आदि में दृश्यता कम होने को इंडीकेटर के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। दोनों प्रतिभागी राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपने-अपने मॉडल की खूबियां बताएंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान में बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से गांधी भवन में सोमवार को जनपद स्तरीय प्रदर्शनी लगाई गई। ब्लॉक स्तरीय विज्ञान क्विज में चयनित पांच-पांच बच्चों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक मंडल की तरफ से दिए गए परिणाम में प्रीतिका को प्रथम, नवदीप को द्वितीय, आंशी प्रजापति को तृतीय, रितिका को चौथे और टड़ियावां की आकांक्षा ने पांचवां स्थान हासिल किया। विज्ञान प्रदर्शनी में टॉप-5 बच्चों को टैबलेट, प्रशस्ति पत्र, स्टेशनरी, बैग आदि दिए गए।
वहीं विज्ञान क्विज में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए अनुराग, रचना, जुबैदा खातून, प्रबल और दीपक को विज्ञान किट, स्टेशनरी, बैग, प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत किया गया। सीडीओ सान्या छाबड़ा ने प्रदर्शनी में बच्चों के मॉडल को देखा। बच्चों से मॉडल के संबंध में जानकारी ली। बच्चों और शिक्षकों की सराहना की। कहा कि बेसिक शिक्षा का समय बदल रहा है। अब विद्यालयों में कायाकल्प से लेकर बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता में अपेक्षित प्रगति देखने को मिल रही है। जिला सेवायोजन अधिकारी आरबी सिंह व आरटीओ अरविंद सिंह ने भी मॉडलों का अवलोकन किया।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अजित सिंह ने बच्चों को शुभकामनाएं दी। निर्णायक मंडल में जीजीआईसी हरदोई से सुमन द्विवेदी व प्रिया पांडेय ने विज्ञान मॉडल का अवलोकन और मूल्यांकन किया। विज्ञान प्रदर्शनी और क्विज के सभी प्रतिभागियों के स्टेशनरी, बैग व प्रमाण पत्र के साथ 150 रुपये यात्रा भत्ता दिया गया। इस मौके पर बीईओ सुनील सिंह, अनुज कुमार, सीमा गौतम, सपना रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed