फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Pradhan's son accused of rape, FIR lodged

Jalaun News: प्रधान के पुत्र पर दुष्कर्म का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Fri, 08 May 2026 01:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Pradhan's son accused of rape, FIR lodged
कोंच। क्षेत्र के एक गांव में प्रधान के पुत्र पर विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


बताया गया कि पीड़िता की ससुराल मध्य प्रदेश के इंदरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में है और वह कुछ दिन पहले अपने पति के साथ मायके आई हुई थी। महिला के अनुसार बुधवार सुबह वह घर के सामने स्थित पशुबाड़े में स्नान करने गई थी, तभी गांव के प्रधान का बेटा वहां पहुंच गया और उसे पकड़कर पास के एक कमरे में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और घटना की जानकारी किसी को देने पर पति को फोटो भेजने की धमकी देकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से आहत महिला ने घर पहुंचकर कीटनाशक दवा पीने का प्रयास किया, लेकिन उसके पति ने समय रहते रोक लिया। इसके बाद महिला ने पूरी घटना की जानकारी अपने पति को दी और पुलिस को तहरीर दी गई।


पुलिस ने आरोपी सौरभ के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है।
सीओ कोंच परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है तथा न्यायालय में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी है। आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed