फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Pradhan Park in bad shape due to lack of maintenance

Jalaun News: देखरेख के अभाव में प्रधान पार्क बदहाल

Sat, 07 Feb 2026 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Pradhan Park in bad shape due to lack of maintenance
आटा। बच्चों के खेलने-कूदने और लोगों के व्यायाम के उद्देश्य से आटा कस्बे में पिछली पंचवर्षीय योजना के तहत बनाए गए प्रधान पार्क की हालत बदहाली की कगार पर पहुंच चुकी है। नियमित देखरेख और सफाई के अभाव में पार्क गंदगी से पट गया है, वहीं जंग खा चुके और टूटे हुए खेल उपकरण लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं।
विज्ञापन

कदौरा ब्लॉक के आटा कस्बा स्थित प्रधान पार्क परिसर में जगह-जगह कूड़ा फैला हुआ है। सफाई न होने के कारण पार्क की स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है। बच्चों के खेलने के लिए लगाए गए झूले, स्लाइड और अन्य उपकरण जंग खाकर खराब हो चुके हैं, जबकि कई उपकरण टूटने की स्थिति में हैं। इसके अलावा पार्क में लगी इंटरलॉकिंग ईंटें भी कई स्थानों से उखड़ चुकी हैं, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को चलने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कभी सुबह-शाम की सैर और बच्चों की चहलकदमी से गुलजार रहने वाला यह पार्क अब वीरान सा नजर आने लगा है। गंदगी और जर्जर उपकरणों के कारण लोग यहां आना पसंद नहीं कर रहे हैं। जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते पार्क बच्चों के खेलने और लोगों के व्यायाम के योग्य नहीं रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आटा निवासी रमन, अंश, रवि और परी ने बताया कि पार्क में लगे खेल उपकरणों को जल्द दुरुस्त कराया जाए, ताकि बच्चे सुरक्षित रूप से खेल सकें। वहीं ललित तिवारी, रामप्रकाश और मोनू ने कहा कि यदि पार्क की नियमित सफाई कराई जाए और उपकरणों की मरम्मत के साथ रंगाई-पुताई हो जाए, तो लोगों को काफी राहत मिल सकती है।

इस संबंध में एडीओ पंचायत देवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी प्राप्त हुई है। जल्द ही पार्क की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed