{"_id":"104040d2a6c578ae93d8bfe45f6a4ce2","slug":"pots-and-jewelery-shops-on-dhanteras-sjin-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस को लेकर सजीं बर्तन और आभूषणों की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस को लेकर सजीं बर्तन और आभूषणों की दुकानें
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
Updated Sun, 08 Nov 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
धनतेरस का त्योहार सोमवार को मनाया जाएगा। इसके लिए शहर का बाजार सज गया
विज्ञापन
है। बर्तनों की दुकानों से लेकर ज्वेलर्स, कपड़ा, कार बजार को खास तरीके से
सजाया गया है। ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखकर दुकानदारों ने जरूरत का
सामान लगाया है। रविवार को ही ग्राहकों की भीड़ बाजार पहुंचकर अपनी पसंद
के सामान को धनतेरस के लिए बुक कर
रहे है। कई दुकानों पर धनतेरस आफर चल रहा है जिसमें ग्राहकों को सामान खरीदने पर उपहार मिलेगा।
धनतेरस पर बर्तनों की खरीद का खासा महत्व है। शगुन के तौर पर बर्तनों की खरीददारी होती है। इस दिन लोग किचन की जरूरत के मुताबिक सामान खरीद लेते है। इस बार बाजारों में नए माडलों के बर्तनों की भरमार है, जो ग्राहकों की पहली पसंद बने हुए हैं। धनतेरस की पूर्व संध्या पर शहर का बाजार सज गया। अंबेडकर चौराहा, घंटाघर, जिला परिषद, बलदाऊ
चौक इत्यादि बाजारों में रविवार की शाम को भी जमकर खरीद हुई। बाजार में चम्मच की कीमत आठ रुपये से 20 बीस रुपये, नए बर्तनों में मोमोस कुकर 1000 रुपये, इंडक्शन चूल्हे 1850 से 4500 रुपये, पांच बर्तनों का थाली सेट 150 से 900 रुपये, प्रेशर कुकर 700 से लेकर 3500 रुपये कीमत के मौजूद हैं।
सोने व चांदी के गणेश-लक्ष्मी की मांग
धनतेरस पर सोने-चांदी की खरीदारी भी खूब होती है। पूजन के लिए सोने, चांदी के सिक्के से लेकर गणेश लक्ष्मी की मूर्ति धनतेरस के दिन ही खरीद लेते हैं। इससे शगुन भी और पूजन के लिए खरीददारी भी हो जाती है। इसको ध्यान में रखकर सर्राफा बाजार भी सज गया है। इस बार चांदी के गणेश लक्ष्मी की मांग को देखकर ही दुकानदारों ने खूब स्टाक किया है।
इसके अलावा चांदी के नोट की भी जबरदस्त मांग रविवार की शाम को बाजार में देखने को मिली। अड्डा मंदिर सर्राफा बाजार स्थित वैंकटेश ज्वैलर्स के मालिक लोचन माहेश्वरी, व गुरू ज्वलर्स सरावन के मालिक नरेंद्र सोनी ने बताया कि चांदी
का सिक्का 450 रुपये से लेकर 750 रुपये का है। इसका वजन 10 ग्राम है। चांदी से ही बना नोट 450 से 1000 रुपये में बिक रहा है। वहीं दस ग्राम का सोने का सिक्का 26,100 रुपये का है। चांदी के भगवान गणेश लक्ष्मी जी का चित्र 370 से लेकर 5000 रुपये तक है।
कार और बाइक की हुई बुकिंग
धनतेरस पर बाइक और कार बाजार में भी तेजी देखने को मिल रही है। सुबह से ही इनके शोरूम में वाहनों को पसंद करने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धनतेरस के दिन के लिए बुकिंग अधिक हुई है। कालपी रोड स्थित एसबी कार के मैनेजर दीपेश अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को धनतेरस के लिए कार बुक हो रही है। इनमें पेट्रोल की आल्टो, वैगनआर,की डिमांड अधिक हैं। इसी तरह बाइक के सूर्यांशू शोरुम के मालिक शरद महेश्वरी ने बताया कि धनतेरस के लिए बुकिंग हो रही हैं। तकरीवन 60 बाइक बुक हो चुकी हैं।
इलेक्ट्रानिक उपकरण पर उपहार
शहर में ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनी की ओर से उपहार योजना चलाई ही जा रही है यहां के दुकानदार बी धनतेरस गिफ्ट देकर ग्राहकों को अपनी दुकान की ओर खींचने का प्रयास कर रहे है। स्टेट बैंक के पास ईशा इलेक्ट्रानिक पर उपहार योजना चल रही है। दुकान मालिक रईस खान ने बताया कि एलईडी टीवी की खरीद पर कंपनी की ओर से मोबाइल फ्री
दिया जा रहा है। इसी प्रकार सैमसंग की वाशिंग मशीन पर उपहार कंपनी की ओर से और उनकी ओर से भी प्रेस दी जा रही है। इसी प्रकार राजमार्ग स्थित इलेक्ट्रानिका शोरूम, गांधी मार्केट में गुड्डू जी की दुकान, साइबेरिया समेत सभी दुकानों पर खरीददारों की भीड़ उमड़ रही है।
भगवान धनवंतरि अमृत कलश के साथ हुए थे प्रकट
हिंदू समाज में धनतेरस सुख समृद्धि, यश, वैभव का पर्व माना जाता है। इस दिन धन के देवता कुबेर और आयुर्वेद के देवता धनवंतरि की पूजा का बड़ा महत्व है। कार्तिक कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि को मनाए जाने वाले इस महापर्व के बारे में स्कंद पुराण में लिखा है कि इसी दिन देवताओं के वैद्य धनवंतरि भगवान अमृत कलश लेकर सागर से प्रकट हुए थे। इसी कारण से
धनतेरस के साथ साथ धनवंतरि जयंती भी मनाई जाती है। इस दिन नए बर्तन, सोना, चांदी आदि खरीदने की परंपरा है। आस्थावान लोगों के अनुसार जन्म के समय धनवंतरि के हाथों में अमृत कलश था। इसलिए इस दिन विशेष तौर पर पीतल
धातु के बर्तनों को खरीदना विशेष शुभ माना जाता है। इस दिन घरों को लीप पोत कर साफ सफाई की जाती है और कुबेर व धनवंतरि की पूजा व मंत्र जाप भी किया जाता है। ज्योतिषाचार्य प्रमोद गौरव जी ने बताया कि इस बार कुबेर पूजन का मुहूर्त सायंकाल 6.04 बजे से 7.06 बजे तक शुभ है। वहीं प्रदोष काल मुहूर्त सायंकाल 5.38 से 8.10 बजे तक है।