फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Portal of Matru Vandana Yojana closed for 29 days

Jalaun News: मातृ वंदना योजना का पोर्टल 29 दिन से बंद

Tue, 25 Apr 2023 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 25 Apr 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Portal of Matru Vandana Yojana closed for 29 days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कदौरा। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का पोर्टल पिछले 29 दिनों से बंद पड़ा है। जिस वजह से नए आवेदन नहीं हो पा रहे हैं। ब्लॉक क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं के 72 आवेदन अटके हुए हैं। जिससे वह योजना से वंचित हो रही हैं।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पहली बार गर्भवती महिलाओं को पांच हजार रुपये सरकार की ओर से दिए जाते हैं। इसके लिए लाभार्थियों को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना पोर्टल पर आवेदन करना होता है।कदौरा सीएचसी में हर महीने लगभग 80 आवेदन पत्रों की फीडिंग होती है, लेकिन शासन स्तर से पोर्टल 28 मार्च से बंद है।
विज्ञापन

पोर्टल के बंद होने से गर्भवती महिलाएं आवेदन नहीं कर पा रहीं हैं। पोर्टल कब शुरू होगा इसकी किसी को जानकारी नहीं है। शासन की ओर से गर्भवती महिलाओं को तीन किस्तों में सहायता राशि मिलती है। यह राशि सीधे लाभार्थियों के खाते में जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी भी सरकारी अस्पताल में 150 दिन के अंदर पंजीकरण कराने पर पहली किस्त के एक हजार, प्रसव पूर्व जांच कराने पर दूसरी किस्त में दो हजार और शिशु जन्म का पंजीकरण और उसका टीकाकरण कराने पर तीसरी किस्त में दो हजार रुपये भेजे जाते हैं। नोडल अधिकारी गोविंद शर्मा ने बताया कि पोर्टल शासन स्तर से बंद है। पोर्टल में कुछ बदलाव किया जा रहा है। लाभार्थी परेशान न हों,जल्द ही दुबारा शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed