फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   polythene seized 12 kg of raids on shops

दुकानों पर छापा मार 12 किलो पालीथिन जब्त

Fri, 22 Jan 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Fri, 22 Jan 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
polythene seized 12 kg of raids on shops
पालीथिन पर प्रतिबंध के फरमान के बावजूद शाहर में पालीथिन की बिक्री
विज्ञापन
धड़ल्ले से हो रही है। इसके अलावा दुकानदार भी पालीथिन में ही सामान बेच रहे हैं। इस संदर्भ में पालिका ने शुक्रवार को छापेमारी अभियान चलाकर 12 किलो पालीथिन जब्त कर ली। इस दौरान पालिका अधिकारियों ने दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए।

गौरतलब हो कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद प्रदेश में 21 जनवरी से पालीथिन में सामान बेचना पूर्णतया प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसकेे बावजूद भी दुकानदार अपनी मनमर्जी से ग्राहकों को पालीथिन में सामान बेच रहे हैं। इसके चलते शुक्रवार को पालिका प्रशासन सक्रिय हुआ और गोपालगंज से लेकर शहीद भगत सिंह चौराहे तक छापेमारी अभियान चलाया तो कई

दुकानदारों ने अपने शटर गिरा दिए। शुक्रवार को चले अभियान में कई दुकानों से पालीथिन जब्त की। इसमें कुल 12 किलो पालीथिन जब्त की गई। जिन दुकानों से पालीथिन जब्त की गई, उन्हें सख्त निर्देश दिए गए कि आगे कभी भी दुकान में

प्रतिबंधित पालीथिन पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस बाबत नगर पालिका के खाद्य एवं सफाई निरीक्षक संदीप कुमार का कहना है कि शुक्रवार को दुकानों पर छापेमारी अभियान चलाकर 12 किलो प्रतिबंधित पालीथिन जब्त की गई। सभी दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि अब पालीथिन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed