फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Polling for the 5840 elections left parties

चुनाव कराने के लिए 5840 पोलिंग पार्टियां रवाना

Wed, 22 Feb 2017 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Wed, 22 Feb 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
Polling for the 5840 elections left parties
पोलिंग पार्टियों में शामिल कर्मचारी कागजात तैयार करते। - फोटो : अमर उजाला
चौथे चरण के विधान सभा चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है और तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं। इसी कड़ी में बुधवार को बूथों के लिए नवीन गल्ला मंडी से 5840 पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। पार्टियों में शामिल कर्मचारी, अधिकारी सुबह से ही मंडी पहुंच गए थे, जहां उन्होंने मंडी में बनाए गए चबूतरों पर
विज्ञापन


बैठकर कागजी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद अधिकारियों के समक्ष उपस्थिति दर्ज कराई और चुनावी सामग्री के साथ ईवीएम लेकर बूथों को रवाना हो गए। पोलिंग पार्टियों में शामिल कर्मचारियों के लिए मंडी में पीने के पानी और बैठने की समुचित व्यवस्था रही। हालांकि रवानगी स्थल की दूरी शहर से 13 किलोमीटर होने से कर्मचारियों को परेशानी हुई। नवीन गल्ला मंडी में पोलिंग पार्टियों की स्थिति पर पड़ताल करती एक रिपोर्ट।
विज्ञापन


मंडी तक पहुंचने में हुई परेशानी
शहर से नवीन मंडी स्थल की दूरी 13 किलोमीटर दूर होने की वजह से चुनाव ड्यूटी में जाने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को शहर से मंडी तक पहुंचने में परेशानी हुई। यात्री वाहन बंद होने से निजी या अन्य लोगों के वाहनों से मंडी पहुंचने में मशक्कत करनी पड़ी। इससे कर्मचारियों का काफी समय भी बर्बाद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेटवर्क न आने से संपर्क में आई दिक्कत
मोबाइलों के नेटवर्क न मिलने से कर्मचारियों का संपर्क एक दूसरे से नहीं हो पाया। इससे भी कर्मचारी परेशान दिखे। वहीं, चुनाव ड्यूटी में लगे कई कर्मचारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट नहीं मिले, जिनके लिए काफी कर्मचारी मंडी परिसर में चक्कर लगाते रहे।

ड्यूटी न कटने में कर्मचारी परेशान
मतदान में जिन महिला व पुरुष कर्मचारियों की ड्यूटी लगी थी, वे इसे कटवाने के लिए परेशान दिखे। तेज धूप में महिला कर्मचारी जहां बच्चों को लेकर नवीन गल्ला मंडी में ड्यूटी कटाने पहुंचीं तो वहीं, पुरुष कर्मचारी भी ड्यूटी कटाने के लिए इर्दगिर्द दिखाई दिए। इससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

दिव्यांग भी दिखे ड्यूटी पर
बता दें कि बुधवार को नवीन गल्ला मंडी में दिव्यांग भी नवीन गल्ला मंडी पहुंचे और चुनाव में ड्यूटी होने की वजह से परेशान दिखे। उन्होंने इस दौरान कई बार अफसरों से ड्यूटी काटने की गुजारिश की, लेकिन जब बात नहीं बनी तो वह पार्टियों के साथ रवाना हो गए। विकलांग विनय व ब्रजकिशोर दोनों ने असमर्थता जताई थी। वहीं शिक्षिका मालती देवी भी चुनाव ड्यूटी में परेशान दिखीं। इसी तरह रजनी देवी भी मासूम बच्चे के साथ चुनाव ड्यूटी में शामिल होने पहुंची।


रिजर्व में रखी गई 584 पोलिंग पार्टियां
बता दें कि गुरुवार को होने वाले मतदान के लिए जिला प्रशासन ने 584 पोलिंग पार्टियां रिजर्व में रखी हैं, जिन्हें जरुरत पर मतदान कार्य में लगाया जाएगा। फिलहाल पोलिंग पार्टियां अधिकारियों के संपर्क में रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed