फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   poliyo abhiyaan mein na baraten laaparavaahee

पोलियो अभियान में न बरतें लापरवाही

Sun, 31 Jan 2021 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
poliyo abhiyaan mein na baraten laaparavaahee
जिला महिला अस्पताल में बच्चे को पोलियो की दवा पिलाते एडीएम प्रमिल कुमार - फोटो : ORAI
उरई। राष्ट्रीय पल्स पोलियो बूथ दिवस पर रविवार को एडीएम प्रमिल कुमार सिंह ने जिला महिला चिकित्सलय में नवजात शिशुओं को पोलियो ड्राप पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान एडीएम ने कहा कि यह राष्ट्रीय महत्व का अभियान है। हम सब मिलकर अपने व पड़ोस के पांच साल तक के शत-प्रतिशत बच्चों को ओरल पोलियो ड्राप पिलाना न भूलें। अभियान में लगे अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण तन्मयता एवं लगन से कार्य करें, लापरवाही किसी भी दशा में क्षम्य नहीं है। एडीएम ने प्राइमरी पाठशाला गणेशगंज में बने पोलियो बूथ का भी उद्घाटन किया।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ ऊषा सिंह ने कहा कि बूथ दिवस पर बच्चों को दवा पिलाना सुनिश्चित करें। यदि किन्हीं कारणों से बूथ दिवस पर कोई बच्चा दवा पीने से वंचित रह जाता है तो एक फरवरी से तीन फरवरी तक एवं पांचवीं छह फरवरी 2021 के बीच घर घर भ्रमण कर रही पल्स पोलियो की टीम प्रत्येक दशा में दवा पिलवाएं। इस दौरान जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ एके त्रिपाठी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ सत्यप्रकाश, एसएमओ डॉ रूपल श्रीवास्तव, नगरीय प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ जितेंद्र, एआरओ आरपी विश्वकर्मा, संदीप गहोई, रामशरण जाटव, दीपक दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed