फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   political

पुलिस और बजरंग दल कार्यकर्ताओं में झड़प

Tue, 14 Dec 2021 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
political
शहर के दल गंजन चौराहे पर तैनात पुलिस फोर्स - फोटो : ORAI
उरई। शौर्य पथ संचलन के दौरान बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं ने अल्पसंख्यक क्षेत्र बजरिया से निकलने का प्रयास किया तो पुलिस से उनकी धक्का मुक्की हो गई। कार्यकर्ताओं ने राजमार्ग स्थित दलगंजन चौराहे पर बैठकर नारेबाजी की। इससे जाम लग गया। मौके पर सीओ विजय आनंद व एसडीएम पीएन चौधरी भी पहुंचे व कार्यकर्ताओं को शांत कराया।
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार को बजरंग दल की ओर से शौर्य पथ संचलन का आयोजन टाउनहाल के मैदान से किया गया था। हालांकि पथ संचलन में अधिकांश कार्यकर्ता पैदल चलने के बजाए बाइकों पर सवार थे। यात्रा आंबेडकर चौराहे से वापस टाउनहाल ही आनी थी। जब यात्रा आंबेडकर चौराहे से वापस लौट रही थी तभी कुछ कार्यकर्ता दलगंजन चौराहे के रास्ते दूसरे संप्रदाय के क्षेत्र बजरिया की ओर जाने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने उन्हें रोका तो कार्यकर्ता भिड़ गए। नाराज कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर रोड पर जाम लगा दिया। करीब 20 मिनट तक लगे जाम में दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। इस दौरान कई बार कार्यकर्ताओं ने बजरिया क्षेत्र में घुसने की कोशिश की। इसे लेकर उनकी पुलिस से धक्कामुक्की हो गई। बजरंग दल नेता कपिल तोमर ने बैरीकेडिंग फांदने की कोशिश भी की। हंगामे की सूचना पर पहुंचे एसडीएम व सीओ ने किसी तरह मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

उधर विहिप के जिला मंत्री ज्ञानेंद्र तिवारी का कहना था कि उन्होंने जो प्रशासन को रूट चार्ट दिया था, उसमें संपूर्ण नगर का भ्रमण शामिल था। अब ऐन वक्त पर प्रशासन इस तरह पथ संचलन में बाधा पहुंचा रहा है। वहीं एसडीएम पीएन द्विवेदी ने बताया कि पथ संचलन शांति पूर्वक सुरक्षा व्यवस्था के साथ निकाला गया। पथ संचलन में जयदीप त्रिपाठी, दीपक शर्मा, रत्नेश, अमित, आशुतोष तिवारी, आकाश उदैनिया, महेंद्र परिहार, श्यामजी, अरविंद निगम, हर्ष विश्नोई आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed