फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   political

सत्ता में आए तो 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी

Mon, 18 Oct 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
political
कालपी। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के नेतृत्व में सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा सोमवार को कालपी से झांसी की ओर रवाना हुई। कालपी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। नगर के सिद्धदात्री मंदिर के प्रांगण में रथयात्रा से सभा को संबोधित करते हुए प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि यदि उनकी पार्टी सत्ता में आई तो प्रदेश की जनता को 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में यमुना पहुज तथा बेतवा नदियों में 17 पुलों का निर्माण कराया गया। सड़कों का विस्तारीकरण किया गया, लेकिन भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है बिजली के नाम पर उपभोक्ताओं का शोषण करने में जुटी हुई है। पहले उपभोक्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराती है फिर जुर्माना वसूलती है। उन्होंने सपा से जुड़े रहे पूर्व कृषि मंत्री स्वर्गीय चौधरी शंकर सिंह का भी नाम लेकर उनके कार्य गिनाए। इस दौरान सुंदर सिंह राजपूत, पूर्व मंत्री शिवकुमार बेरिया, पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, प्रदेश सचिव व बुंदेलखंड प्रभारी विष्णुपाल सिंह, लाखन सिंह कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, जनसभा भले ही प्रसपा की रही हो लेकिन कुछ सपाई भी शिवपाल को सुनने के लिए पहुंचे थे। सपा के नेता व कार्यकर्ता भी कार्यक्रम स्थल के आसपास देखे गए जो मीडिया से नजरें चुराते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा रोके जाने पर पुलिस से उलझे प्रसपा कार्यकर्ता
उरई। प्रसपा की सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा को आंबेडकर चौराहे से आगे बढ़ाने को लेकर सीओ सिटी संतोष कुमार और प्रसपा नेताओं की बहस हुई। सीओ ने अनुमति दिखाने को कहा तो प्रसपा नेता आगे की अनुमति नहीं दिखा पाए। बाद में प्रसपा नेता विष्णुपाल सिंह ने कहा कि यदि शिवपाल यादव मान जाते है तो यात्रा आगे नहीं जाएगी। इस पर सीओ विजय रथ में पहुंचे और शिवपाल यादव से बात कर जाम लगने की बात कही। शिवपाल ने यात्रा को निर्धारित रूट से निकालने की बात कही। इसके बाद वह रथ से उतरे और आंबेडकर चौराहे पर आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और भाजपा सरकार पर निशाना साधा। इसके चलते आंबेडकर चौराहे पर जाम लगा गया और बड़ी संख्या में वाहन करीब आधा घंटा फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed