फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   political

नगर अध्यक्ष पद के लिए मची होड़, 24 ने कराया नामांकन

Mon, 14 Oct 2019 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
political
जालौन। रविवार को भाजपा नगर अध्यक्ष के लिए शुरू हुई चुनाव प्रक्रिया में वर्तमान नगर अध्यक्ष समेत 24 लोगों ने नगर अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की गई। जबकि ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पद पर 6 लोगों ने अपनी दावेदारी पेश की।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी विनोद अगारिया तालबेहट, सह चुनाव अधिकारी नवीन गुप्ता कालपी की देखरेख में ममता गेस्ट हाउस में नगर अध्यक्ष की चुनाव की प्रक्रिया शुरु हुई। जिसमें वर्तमान नगर अध्यक्ष अनिल याज्ञिक, दिलीप शर्मा, पवन अग्रवाल, केसी पाटकर, अनिल शिवहरे, दिनेश लोहिया, वीरेंद्र सोनी, योगेंद्र राठौर, दीपक श्रीवास्तव, भगवती शरण, ब्रजेंद्र दुबे, राधेश्याम मिश्रा समेत 24 लोगों ने नामांकन दाखिल किया। अध्यक्ष बनने के लिए प्रत्याशियों की लंबी कतार को देखते हुए चुनाव अधिकारी भी असमंजस में पड़ गए। उन्होंने सभी प्रत्याशियों में सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास किया ताकि नगर अध्यक्ष निर्विरोध बन गए। चुनाव अधिकारी ने बताया कि उनकी सभी प्रत्याशियों से बात हो गई तथा नगर अध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से होगा। उधर, विवेकानंद इंटर कालेज में ग्रामीण मंडल का चुनाव अधिकारी धर्मेंद्र पाठक व सहायक चुनाव अधिकारी अनीता वर्मा, की देखरेख में 6 लोगों ने मंडल अध्यक्ष के लिए नामांकन किया लेकिन मंडल अध्यक्ष की आपस में सहमति न बनने के कारण सभी लोगों नामांकन पर्चे अपने साथ ले गए। ग्रामीण क्षेत्र के लिए वर्तमान अध्यक्ष कैलाशबाबू वर्मा, अरविंद व्यास, मनोज बादल, जितेंद्र प्रताप सिंह आदि ने नामांकन पत्र भरे। इस दौरान सतेंद्र खत्री, वाचस्पति मिश्रा, मनोज गुप्ता, राजा विश्नोई, भूपेंद्र सिंह सेंगर, सोनू चौहान, कुशलपाल गुर्जर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed