फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   police,Yamuna,river,labour,team

यमुना नदी में डूबे अधेड़ का शव मिला, डूबे दो किशोरों की तलाश जारी

Sun, 07 Nov 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
police,Yamuna,river,labour,team
सिरसाकलार (जालौन)। यमुना नदी में डूबे अधेड़ का शव रविवार को एसडीआरएफ की टीम ने खोज निकाला। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं सरसई गांव निवासी दो किशोर भी भाईदूज पर यमुना नदी में नहाते समय डूब गए थे। उनकी तलाश की जा रही है। देर शाम तक किशोरों का पता नहीं चला।
विज्ञापन

सिरसा कलार थाना क्षेत्र के ग्राम अभैदेपुर निवासी रामप्रसाद दोहरे का 40 वर्षीय पुत्र रमेश दोहरे शनिवार को सुबह कोड़ा किर्राही घाट पर भाई दूज पर्व पर यमुना नदी में स्नान करने गया था। नहाते समय पैर फि सलने की वजह से वह डूब गया था। जब यह जानकारी उसके परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया था। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में डूबे अधेड़ की तलाश कराई। लेकिन उसका कहीं ता नहीं चला था। रविवार को एसडीआरएफ की टीम ने रमेश का शव खोज निकाला। उसका शव मिलते ही नदी पर मौजूद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि रमेश के छह पुत्र पुत्रियां है। वह पत्नी कुसुमा के साथ मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। मौके पर मौजूद विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, एसडीएम केके सिंह, सीओ वीरेंद्र ने परिजनों को ढांढस बंधाया और सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन भी दिया। वहीं चुर्खी थानाक्षेत्र के सरसई निवासी नरेश कुशवाहा का 15 वर्षीय पुत्र योगेंद्र व स्वर्गीय शिवपाल प्रजापति का 16 वर्षीय पुत्र मनीष पथरी मंदिर के सामने बने पाल घाट पर शनिवार की सुबह नहाते समय डूब गए थे। गोताखोरों व एसडीआरएफ की टीमों ने किशोरों की यमुना नदी में तलाश की। किशोरों का कहीं पता नहीं चला। परिजन व ग्रामीण दो दिन से नदी के किनारे बैठे किशोरों के मिलने की आस लगाए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed