फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Police will fill the spirit of patriotism

पुलिस देशभक्ति का जज्बा, भरेगी जोश

Sun, 31 Jul 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Police will fill the spirit of patriotism
उरई। आजादी के अमृत महोत्सव में पुलिस विभाग भी सक्रियता से भागीदारी करेगा। पुलिस विभाग की ओर से सात दिन तक अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में पुलिस विभाग के कर्मचारी-अधिकारियों के अलावा महकमे के सेवानिवृत्त लोगों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। 11 से 17 अगस्त तक देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। एसपी कार्यालय की ओर से एक सप्ताह तक चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा जारी कर दी गई है। अमृत महोत्सव के आयोजनों को लेकर पुलिस विभाग में खासा उत्साह है। इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी गईं हैं।
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव की शुरुआत में ही 11 से 17 अगस्त तक सभी पुलिस कर्मियों और अधिकारियों के सरकारी और निजी आवासों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। 11 को पुलिसकर्मी श्रमदान एवं साफ सफाई करेंगे। पुलिस और पीएसी के बैंड पर राष्ट्रधुनों का वादन करेंगे। 12 अगस्त को पुलिस जवानों की हाफ मैराथन आयोजित की जाएगी। इसके अलावा पुलिस के जवान तिरंगे के साथ पैदल मार्च निकालेंगे। 13 अगस्त को पुलिस लाइन में मेधावी विद्यार्थियों और सराहनीय काम करने वाले बच्चों का सम्मान किया जाएगा। शाम को वीर रस काव्य संध्या आयोजित की जाएगी। 14 अगस्त को सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों और अच्छा काम करने वाले 75 जवानों का सम्मान किया जाएगा। इसी दिन डायल 112 टीम तिरंगा मार्चपास्ट निकालेगी। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 15 अगस्त को सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन होगा। 16 अगस्त को महिला पुलिसकर्मी और बच्चों के लिए मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद तिरंगे के साथ मार्च निकाला जाएगा। एसपी रवि कुमार ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम सप्ताह के अंतर्गत 11 से 17 अगस्त के बीच पुलिसकर्मियों ने नागरिकों को जागरूक करते हुए कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

----------------
शहीद स्मारकों पर बजेगी राष्ट्रधुन
जिले में दो स्थानों पर पीएसी की 33वीं बटालियन राष्ट्रधुन बजाएगी। कुठौंद थाना क्षेत्र के हदरुख शहीद स्मारक स्थल पर 11 अगस्त को और उरई स्थिति भगत सिंह चौराहा स्थित शहीद स्मारक पर 13 अगस्त को राष्ट्रधुन बजाई जाएगी। राष्ट्रधुन शाम पांच से छह बजे तक बजाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed