{"_id":"65bfea7e4015add93006e86b","slug":"police-took-action-against-two-christian-youths-in-the-case-of-religious-conversion-orai-news-c-224-1-ori1004-110409-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: धर्म परिवर्तन के मामले में पुलिस ने दोनों ईसाई युवकों पर की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: धर्म परिवर्तन के मामले में पुलिस ने दोनों ईसाई युवकों पर की कार्रवाई
विज्ञापन
माधौगढ़। धर्म परिवर्तन के मामले में कोतवाली पुलिस ने केरल निवासी दो ईसाई युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की है। गांव में युवकों को शरण देने वाले पांच लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के खुदातपुरा निवासी हरनारायण केरल में कैंटीन का काम करता है। हरनारायण के कहने पर केरल निवासी ईसाई साजन सी इब्राहीम व जोशमेन कार से शनिवार की दोपहर खुदातपुरा निवासी हरनारायण के पुत्र अमित कुमार के घर पहुंचे। अमित के घर पर पड़ोसी आदर्श कुमार व मध्यप्रदेश के लहार थाना क्षेत्र के गांव चिवाओली निवासी रिस्तेदार कृष्ण, विवेक कुमार व ठाकुर प्रसाद पहले से ही घर में मौजूद थे।
केरल से आए ईसाई जोशमेन व साजन सी इब्राहीम की ग्रामीणों में चर्चा चल रही थी। तभी इसकी जानकारी किसी ने अन्य गांव वालों को भी दे दी, जिससे कुछ ही देर में पुलिस आ गई और दोनों को अपने साथ कोतवाली ले गई। इसके साथ ही पुलिस ने उन्हें शरण देने वालेे कुछ लोगों को भी हिरासत में लिया है। कोतवाल रजनेश सिंह चौहान का कहना है कि दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है कि कहां-कहां धर्म परिवर्तन कराया है।