फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Police sent husband accused of murdering wife and lover to jail

Jalaun News: पत्नी व प्रेमी की हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने भेजा जेल

Sat, 07 Dec 2024 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Police sent husband accused of murdering wife and lover to jail
सिरसाकलार। प्रेमी व पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया। आरोपी ने पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इससे वह अपना आपा खो बैठा और उसने दोनों की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

सिरसाकलार थाना क्षेत्र के टिकरी गांव निवासी कुंवर सिंह उर्फ ललोल (32) नोएडा में रहकर मजदूरी करते थे। उनकी 30 वर्षीय पत्नी आरती दो बच्चों के साथ घर पर रहती थी। गुरुवार रात आरती ने अपने प्रेमी चुर्खी थाना क्षेत्र के टिकावली गांव निवासी छविनाथ उर्फ छक्की (33) को बुला लिया और उसके साथ रंगरलियां मनाने लगी। तभी अचानक उसका पति कुंवर सिंह नोएडा से वापस आ गया और उसने दोनों को कमरे में एक साथ आपत्तिजनक हालत में देखा तो वह अपना आपा खो बैठा और उसने दोनों की कुल्हाड़ी से गर्दन में ताबड़तोड़ हमला कर दोनों की हत्या कर दी। मृतका आरती के रामपुरा थाना क्षेत्र के गढ़ा गांव निवासी भाई धर्मेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्जकर आरोपी कुंवर सिंह को हिरासत में ले लिया था। शनिवार को पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन




छविनाथ करता था हजारों खर्च, कुंवर सिंह भी हो गया था उसका मुरीद
उरई। चुर्खी थाना क्षेत्र के टिकावली गांव निवासी छविनाथ छह भाइयों में सबसे छोटा था, लेकिन वह शुरूआती समय से ही नशे व अन्य गलत हरकतों का आदी हो गया था। इसलिए घर के लोग उससे ज्यादा संबंध नहीं रखते थे। छविनाथ के हिस्से में छह बीघा जमीन थी। उसने जमीन को भी बेच दिया था। लाखों रुपये आ जाने से वह जब अपनी भतीजी की ससुराल टिकरी पहुंचा तो वह लोगों पर हजारों रुपये खर्च करने लगा। कुंवर सिंह भी गांव में ही रहता था। छविनाथ के खर्चे को देख वह भी उसका मुरीद हो गया और उसके आगे पीछे घूमने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छविनाथ भी कुंवर सिंह के घर आता-जाता था। तब आरती गांव के ही एक व्यक्ति से बात करती थी। जब इस बात का पता कुंवर सिंह को चला तो उसने उस व्यक्ति से बातचीत की, इस पर दोनों में विवाद हो गया और कुंवर सिंह ने उसके साथ मारपीट की और नोएडा चला गया। आरती ने भी उस व्यक्ति से बात करनी बंद कर दी। इसी बीच छविनाथ आरती के संपर्क में आ गया और दोनों में प्रेम संबंध हो गए।

यह सिलसिला करीब तीन महीने से चल रहा था। इस बात की जानकारी मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने कुंवर सिंह को दी तो वह गुरुवार रात बिना किसी को बताए घर पहुंचा और जैसे ही कमरे में पहुंचा तो उसकी पत्नी आरती अपने प्रेमी छविनाथ के साथ आपत्तिजनक हालत में थी। इससे वह अपना संतुलन खो बैठा और उसने कमरे में रखी कुल्हाड़ी से दोनों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed