{"_id":"5ecab85a8ebc3e90612ff7e0","slug":"police-sent-accused-to-murder-of-maternal-uncle-to-jail-orai-news-knp561865988","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने मामा के हत्यारोपी को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने मामा के हत्यारोपी को भेजा जेल
विज्ञापन
कालपी में खुलासा करते सीओ
- फोटो : ORAI
मामा के हत्यारोपी को भेजा जेल
फ ोटो-04- पुलिस गिरफ्त में हत्यारोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
कालपी। कस्बे में शनिवार सुबह मामा की हत्या करने वाले भांजे को पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को भी आरोपी के पास से बरामद कर ली है।
सीओ राहुल पांडे ने बताया कि कालपी थाना क्षेत्र के ग्राम हरकूपुर निवासी मोहर सिंह पाल पर उसके सगे भांजे करन सिंह निवासी हरकूपुर ने कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। घटना की रिपोर्ट मृतक के भतीजे मुकेश पाल ने आरोपी करन के खिलाफ दर्ज कराई थी। शनिवार की ही देर शाम करीब पांच बजे मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक गोकुल सिंह, सिपाही सुरजीत सिंह, शुभम वर्मा, आकाश जैन की पुलिस टीम ने हरकूपुर में बंद पड़ी नलकूप की कोठी से नामजद हत्यारोपी भांजे करन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। सीओ ने बताया कि हत्यारोपी मानसिक विक्षिप्त है।