{"_id":"617059588de22334491ce108","slug":"police-sdm-co-owner-flag-orai-news-knp6593837181","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र सेनानी का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र सेनानी का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
कालपी में लोकतंत्र सेनानी राम प्रकाश गुप्ता के पार्थिव शरीर को गार्ड ऑफ ऑनर देते पुलिसकर्मी
- फोटो : ORAI
Link Copied
कालपी। कस्बे के लोकतंत्र सेनानी का राजकीय सम्मान के साथ नगर के यमुना घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर एसडीएम व सीओ सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
बता दें कि नगर के मोहल्ला रावगंज निवासी लोकतंत्र सेनानी (आपातकाल में जेल जाने वालों को) राम प्रकाश गुप्ता (70) पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। मंगलवार की दोपहर उन्होंने घर पर ही अंतिम सांस ली। जिससे परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ यमुना घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। जहां एसडीएम कौशल कुमार, सीओ वीके श्रीवास्तव व तहसीलदार बलराम गुप्ता ने उनके पार्थिव शरीर पर तिरंगा ओढ़ाकर सम्मान किया। वहीं उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। उनके पुत्र पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विश्वजीत गुप्ता ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान नवीन गुप्ता, राजेन्द्र यादव पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुरेन्द्र सरसेला, सपा नेता प्रदीप दीक्षित सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।