फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   police,SDM,ADM,DM,co

समाधान दिवस में उठी बिजली की समस्या

Sun, 22 May 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
police,SDM,ADM,DM,co
जालौन में समाधान दिवस में समस्या सुनती डीएम प्रियंका निरंजन व एसपी रवि कुमार - फोटो : ORAI
जालौन। तहसील सभागार में डीएम प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इसमें व्यापारियों ने बाजार बैठगंज में बिजली की हाईटेंशन लाइन के जर्जर होने और लो वोल्टेज की समस्या को उठाया। डीएम ने एक्सईएन और एसडीओ को तत्काल समस्या समाधान के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में 65 शिकायतें आईं।
विज्ञापन

व्यापारी रामजी अग्रवाल, डॉ. बृजेंद्र दुबे, पवन अग्रवाल, राजू सुहाने, जितेंद्र कुशवाहा, वैभव अग्रवाल, सीताराम, आलोक भदौरिया ने डीएम को बिजली की समस्या बताई। कहा कि बीते एक माह से बाजार बैठगंज में बिजली की जर्जर हाईटेंशन लाइन में फाल्ट के साथ कई बार आग लग चुकी है। इसके बावजूद विभाग केवल खानापूर्ति कर रहा है। इसके अलावा लगभग एक पखवाड़े से भीषण गर्मी के बाद भी लो वोल्टेज की समस्या है। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं की जाती है। डीएम ने बिजली विभाग के एक्सईएन वीके मिश्रा व एसडीओ कौशलेंद्र सिंह को तुरंत समस्या दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने अधिकारियों से कहा कि जनता की शिकायतों के प्रति उदासीनता न बरतें। जालौन कस्बे को एक सप्ताह के अंदर अतिक्रमण मुक्त करने का भी निर्देश दिया। इस मौके पर एसडीएम राजेश सिंह, तहसीलदार बलराम गुप्ता, सीओ संतोष कुमार, ईओ नगर पालिका डीडी सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
शिकायतों का करें गुणवत्तापूर्ण निस्तारण
कोंच/कालपी/ माधौगढ़। शनिवार को कोंच तहसील सभागार में समाधान दिवस आयोजित किया गया। इसमें 38 शिकायतें दर्ज की गईं। एसडीएम कृष्ण कुमार सिंह ने अधिकारियों से कहा कि समस्याओं को मौके पर जाकर देखें और गुणवत्तापूर्ण समाधान करें। पूर्व सभासद ममता सिंह कुशवाहा और अन्य ने बताया कि नया पटेलनगर में सीसी रोड काटकर नाले का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इससे भविष्य में आवागमन में परेशानी होगी। कालपी में एसडीएम अंकुर कौशिक की अध्यक्षता में हुए समाधान दिवस में 71 मामले आए। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को तय अवधि में मामले सुलझाने के निर्देश दिए। माधौगढ़ तहसील परिसर में एसडीएम पुष्कर नाथ चौधरी की अध्यक्षता व सीओ राहुल पांडेय की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ, इसमें 18 शिकायतें आईं।

-----
फोटो-19-एसडीएम को समस्या बताते अधिवक्ता। (संवाद)
वकीलों ने दी धरने की चेतावनी
कोंच। अधिवक्ता रामनरेश त्रिपाठी की जमीन पर पड़ोसी की ओर से किए जा रहे अवैध कब्जे पर बार संघ के वकीलों ने साथी अधिवक्ता को न्याय दिलाने के लिए संपूर्ण समाधान दिवस का दरवाजा खटखटाया। प्रशासन को अल्टीमेटम दिया गया कि साथी अधिवक्ता को तुरंत न्याय न मिला तो बार संघ के सभी अधिवक्ता धरना देंगे। रामनरेश ने प्रार्थनापत्र में बताया कि नगर पालिका के आराजी संख्या पर पुलिस की मौजूदगी में राजस्व कर्मियों ने जांच कर अवैध निर्माण को रोका गया था। इसके बावजूद दबंग व्यक्ति अवैध निर्माण कर रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed