फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Police saved the life of a woman and a young man

पुलिस ने महिला और युवक की बचाई जान

Tue, 03 Mar 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Police saved the life of a woman and a young man
उरई। मिट्टी का तेल डालकर आत्म हत्या का प्रयास कर रही महिला की सूचना पाकर यूपी 112 पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से महिला की जान बचाकर परिजनों का सुपुर्द कर दिया। वहीं कैलिया थाना क्षेत्र में कमरा बंद कर चाकू मारकर आत्महत्या की कोशिश कर रहे युवक को यूपी 112 पुलिस ने दरवाजा तोड़कर बचाया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई की महिला व युवक की जान बच गई।
विज्ञापन

रामपुरा थाना क्षेत्र के बहराई गांव की एक महिला मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आत्महत्या का प्रयास कर रही थी। तभी किसी ने इसकी सूचना 112 पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पीआरवी 1606 के पुलिस कर्मी तुरंत मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों के सहयोग से महिला की जान बचाई। वहीं कैलिया थाना क्षेत्र के सुनाया गांव निवासी शिवा गोस्वामी पुत्र चंद्रभूषण किसी बात को लेकर अपने घर के कमरे में खुद को बंद कर चाकू मारकर आत्महत्या की कोशिश कर रहा था। तभी परिजनों ने इसकी सूचना 112 पुलिस को दी। सूचना पाकर 1603 पीआवी के पुलिस कर्मियों ने दरवाजा तोड़कर युवक को घायल अवस्था में बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचा ली। पुलिस की इस कार्रवाई से आसपास के लोग प्रभावित हुए और प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed