{"_id":"615c964e8ebc3e8bb11c2bcf","slug":"police-salary-collage-ward-media-prabhari-orai-news-knp656531893","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कालेज की महिला कर्मी की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कालेज की महिला कर्मी की हालत बिगड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। मेडिकल कालेज में तैनात लैब कर्मी की हालत बिगड़ने पर उसे कालेज में ही भर्ती कराया गया। आरोप है कि महिला कर्मी वेतन न मिलने से परेशान थी, जिससे वह अचेत हो गई। सूचना पाकर पुलिस और प्रशासन के कुछ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और कर्मी के हाल चाल लिए।
बता दें कि मेडिकल कालेज में बीएसएल 2 लैब में तैनात कुछ कर्मियों ने प्रबंधन पर वेतन न देने का आरोप लगाकर सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। यह मामला अभी चल ही रहा था कि मंगलवार की सुबह एक लैब कर्मी प्रियंका की भी हालत बिगड़ गई। अचेतावस्था में उसे आननफानन में मेडिकल कालेज की इमरजेंसी के बगल वाले वार्ड में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर सिटी मजिस्ट्रेट एसके शुक्ला, सीओ संतोष कुमार, कोतवाल नागेंद्र पाठक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। महिला कर्मी कुछ बोलने की स्थिति में नहीं थी। हालांकि उसकी साथियों का कहना है कि वेतन न मिलने के कारण वह भी परेशान थी। इस बाबत प्राचार्य डॉ डी नाथ का कहना है कि कर्मचारियों का समझा दिया गया है। सभी को वेतन जल्द दिलाया जाएगा। बता दें कि प्रबंधन का आरोप था कि कुछ कर्मियों ने कोरोना जांच में लापरवाही की थी, उन्हीं का वेतन रोका गया था। अब जब मामला बढ़ता जा रहा है तो प्रबंधन भी बैकफुट पर नजर आ रहा है।