फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   police,report,woman,co,dial 112

दंपती ने डायल 112 टीम के साथ की मारपीट

Tue, 17 May 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
police,report,woman,co,dial 112
उरई/कालपी। गांव में महिला के साथ मारपीट कर रहे युवक को 112 डायल पुलिसकर्मियों ने रोका तो वह पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता कर मारपीट करने लगा। सिपाही ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उत्पात मचा रहे युवक को पकड़कर रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

कालपी कोतवाली क्षेत्र में डायल 112 में तैनात सिपाही रविनेश कुमार ने पुलिस को बताया कि सोमवार की दोपहर हीरापुर गांव निवासी सुघरकली ने सूचना दी। कि गांव का युवक जगदेव उसके घर आकर गालीगलौज कर मारपीट कर रहा है। सूचना पर डायल कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर महिला से मारपीट करने से रोका तो वह पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने पर आमदा हो गया। इसी बीच पत्नी आशा भी आ गई। उसने भी उक्त लोगों के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने दंपती पर मारपीट सहित, सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

------------------
फोटो-07 प्रशिक्षण पूरा करने वाले कर्मचारी को प्रमाण पत्र देते एएसपी। संवाद
डायल 112 टीम का प्रशिक्षण पूरा
उरई। डायल 112 टीम का 18 दिवसीय प्रशिक्षण पूरा होने पर मंगलवार को एएसपी असीम चौधरी ने पुलिस लाइन में प्रशिक्षण कोर्स करने वाले 35 महिला और पुुरुष कर्मचारियों को प्रमाण पत्र दिए। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कोर्स में टीम द्वारा रेस्पांस टाइम, आमजनमानस से अच्छा व्यवहार करने, तत्काल पुलिस सहायता पहुंचाने जैसे कई तरह के कार्यक्रम शामिल थे। ताकि डायल 112 टीम जिले की जनता को बेहतर और समय से मदद दें। इसका प्रशिक्षण पिछले 18 दिनों से पुलिस लाइन में चल रहा था। कोर्स में 29 पुरुष व 6 महिला कर्मचारी शामिल रहें। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed