फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Police recruitment exam was held under strict security on the second day as well, 1861 students skipped the exam

Jalaun News: दूसरे दिन भी सख्त पहरे में हुई पुलिस भर्ती परीक्षा, 1861 ने छोड़ी परीक्षा

Sun, 25 Aug 2024 02:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 25 Aug 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Police recruitment exam was held under strict security on the second day as well, 1861 students skipped the exam
उरई। जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा शनिवार को दूसरे दिन भी पुलिस के सख्त पहरे में संपन्न हुई। सुबह से ही अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए थे, पहली व दूसरी पाली में 7344 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी, लेकिन 1861 अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी।
विज्ञापन

रात को बाहर से परीक्षा देने शहर में आए छात्र सड़क पर रात बिताते नजर आए। जब उनसे बात की गई तो बताया कि प्रशासन ने जो गेस्ट हाउसों की सूची जारी की है, उनमें आधे से ज्यादा नंबर बंद हैं, इसके साथ ही कई गेस्ट हाउसों में पहुंचने पर दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला, जिससे रात सड़क पर ही गुजारनी पड़ रही है।
विज्ञापन

दूसरे दिन उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई है। 13 सेंटरों पर आयोजित इस परीक्षा में 7344 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी, मगर दूसरे दिन 1861 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी, पहली पाली में 955 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे, जबकि दूसरी पाली में 906 परीक्षार्थियों अनुपस्थित रहे। डीएम राजेश कुमार पांडेय व एसपी ड़ॉ. दुर्गेश कुमार ने शनिवार को केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने चेकिंग स्टाफ, मुख्य गेट पर तैनात पुलिस कर्मियों व अन्य कर्मचारियों को मुस्तैदी के साथ डटे रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए शासन की गाइड लाइन के हिसाब के कार्य करते रहें। उन्होंने केंद्रों पर जाकर सीसीटीवी कैमरों के कंट्रोल रूमों को देखा और संबंधित को दिशा निर्देश दिए। बताया कि परीक्षा को लेकर टीमें पूरी मुस्तैदी के साथ लगी हुई हैं। इसके साथ ही हेल्प डेस्क व अन्य माध्यमों से अभ्यर्थियों को केंद्र तक आने जाने की जानकारी दी जा रही है। यातायात कर्मी अलग से तैनात किए गए हैं, जिससे किसी भी व्यक्ति को परेशानी का सामना न करना पड़े।
निशुल्क गेस्ट हाउस में लगे ताले, परीक्षार्थियों की रात सड़कों पर गुजरी
उरई। पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन ने 16 गेस्ट हाउसों को अभ्यर्थियों के रुकने के लिए निशुल्क खुलवाए हैं, जिसमें वह जाकर आराम से रुक सकते हैं। शुक्रवार की रात करीब दो बजे जब संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने पड़ताल की तो हकीकत कुछ और ही नजर आई।
परीक्षा देने बांदा, कानपुर, इटावा से आए अभ्यर्थी सड़क किनारे आशियाना ढूढ़कर रात गुजारते नजर आए। पूछा गया कि जब निशुल्क व्यवस्था है तो आप लोग खुले आसमान में क्यों लेटे हैं, जिस पर बताया गया कि प्रशासन की तरफ से जो लिस्ट जारी की गई है। उसमें आधे से ज्यादा नंबर बंद हैं, जो नंबर खुले भी हैं, उनको कोई रिसीव नहीं कर रहा है।
इसके बाद असलियत जानने के लिए टीम करीब 2 बजे गेस्ट हाउसों के गेट पर पहुंची जहां आवाज देकर व कुंडी बजाकर दरवाजों को खुलवाने का प्रयास किया गया। लेकिन अंदर से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं मिली। टीम ने शहर के जेल रोड स्थित तीन व जिला परिषद, जालौन रोड सहित आधा दर्जन गेस्ट हाउसों पर जाकर पड़ताल की तो अभ्यर्थियों की बात सच निकली। इटावा के आए अभ्यर्थी प्रताप सिंह ने बताया कि वह पांच दोस्त साथ में आए हैं, गेस्ट हाउस गए थे, लेकिन वह दरवाजा खुलवाने का प्रयास करते रहे, लेकिन किसी ने गेट नहीं खोला। जिससे निराश होकर वह घर से लाए चादर को बिछाकर रात गुजार रहे हैं। अब परीक्षा तो देनी ही है।

परीक्षा के दौरान जाम से नहीं मिल रही निजात

उरई। पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर शहर में पुलिस प्रशासन की तरफ से जाम न लगे इसके लिए अलग से व्यवस्था की गई है। लेकिन इसके बाद भी जाम की समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। शहर में पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के छूटते ही जाम की स्थिति बन जाती है। शनिवार को जैसे ही 12 बजे पेपर छूटा तो सर्वोदय इंटर कालेज व आचार्य नरेंद्र देव इंटर कालेज के आसपास जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। जिला जजी परिसर से इलाहाबाद बैंक तक जाम लगा रहा। यहीं हाल शाम को पांच बजे पेपर छूटने पर हुआ। स्टेशन रोड सहित मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। लोगों को बाजार आदि जगहों पर जाने के लिए परेशान होना पड़ा। लोगों का कहना है कि प्रशासन को और कर्मियों को लगाना चाहिए। जिससे आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

परीक्षा केंद्र के पास एक दुकान खुलने से नाराजगी
उरई। शहर के आर्य कन्या इंटर कालेज को पुलिस भर्ती परीक्षा का केंद्र बनाया गया है। जिस पर प्रशासन द्वारा दो सौ मीटर के दायरे में सभी दुकानों को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन स्पोर्ट्स की एक दुकान खुलने से अन्य दुकानों के संचालकों ने नाराजगी व्यक्त की है। उनका कहना है कि जब सभी की दुकानों को बंद करवा दिया गया है तो यह दुकान भी नहीं खुलनी चाहिए।





बोले अभ्यर्थी
इटावा निवासी यशपाल ने बताया कि पिछली परीक्षा के हिसाब से पेपर आसान आया है। जिससे हल करने में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हुई। अब रिजल्ट के बाद ही कुछ पता चलेगा। कन्नौज निवासी आनंद ने बताया कि गणित का पेपर कठिन रहा। माइनस मार्किंग होने के डर की वजह से कई प्रश्नों को बिना हल किए ही छोड़ना पड़ा। जिससे समय से अन्य प्रश्न हल किए जा सकें। कानपुर नगर निवासी छात्र आकाश ने बताया कि इस बार चेकिंग का तरीका पूरी तरह से बदल दिया गया है। जिससे एक घंटे तक लाइन में ही खड़ा रहना पड़ा। फिलहाल पेपर आसान आने से निराशा नहीं हुई। कानपुर देहात के निवासी छात्र अजीत ने बताया कि पिछली परीक्षा रद्द हो जाने से छात्रों को तैयारी के लिए अधिक समय मिल गया। जिससे पेपर को हल करने में ज्यादा परेशानी किसी को नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed