{"_id":"587123d44f1c1bf47f1583ff","slug":"police-raids-thousands-of-liters-of-raw-liquor-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस का छापा, हजारों लीटर कच्ची शराब बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस का छापा, हजारों लीटर कच्ची शराब बरामद
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Sat, 07 Jan 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी नीरज व सुखवीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एसपी डा. राकेश सिंह ने जिले भर के थाना व कोतवालियाें को अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए। इस पर पुलिस ने कबूतरा डेराें पर छापा मारकर करीब 4500 लीटर अवैध शराब संग पांच आरोपियाें को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में लहन, शराब उतारने की भट्ठियां नष्ट करने की कार्रवाई की है। एसपी
ने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। शुक्रवार की शाम सीओ उरई अरुण कुमार सिंह, कोतवाल संजय गुप्त ने झांसी रोड कबूतरा डेरा पर छापा मारकर वहां से नीरज व सुखबीर कबूतरा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4200 लीटर कच्ची शराब, करीब दस हजार लीटर लहन व शराब बनाने के उपकरण बरामद कर आरोपियाें को गिरफ्तार कर जेल भेज
दिया। इसी तरह एट थाना पुलिस ने सडूं निवासी एट कासे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5 लीटर कच्ची शराब बरामद कर ली।
कच्ची शराब लेकर जा रही महिला गिरफ्तार
चुनाव आते ही कच्ची जिले में कच्ची शराब का धंधा जोर पकड़ गया है। विशेषकर कबूतरा का डेरा पर ये गोरखधंधा चरम पर है। इसी क्रम में पुलिस ने एक महिला को 30 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोतवाल ईश्वर सिंह व दीवान आबिद खान क्षेत्र में गश्त पर निकले थे। तभी मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी की। इस दौरान उन्होंने एक
विज्ञापन
महिला को हाथों में कट्टियां लेकर जाते देखा। उसे रोककर तलाशी ली तो इन कट्टियों में 15-15 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। महिला पुलिस के सहयोग से आरोपी से पूछताछ
की। आरोपी महिला ने अपना नाम रेखा कबूतरी बताया। पुलिस ने महिला पर मुकदमा कायम कर उसे जेल भेज दिया। सूत्रों के अनुसार महिला कबूतरा के डेरा से संबंधित है और कुछ लोग इससे शराब खरीदकर इसे चुनाव के लिए स्टोर करने वाले थे। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है।