जालौन/कोंच/रामपुरा। अलग-अलग जगहों पर छापा मारकर पुलिस ने 23 जुआरियों को दबोच लिया।
मंगलवार शाम जालौन कोतवाल रमेशचंद्र मिश्र को सूचना मिली कि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तांबा में जुआ हो रहा है। सूचना मिलते ही उन्होंने एसआई गंगासागर व रामनरेश को पुलिस फोर्स के साथ मौके पर भेजा। पुलिस ने घेराबंदी कर बृजराज, राहुल कुमार, हेमू, उमेश, ऋषिकांत निवासीगण तांबा, अरविंद, संतोष, बलवीर, जयशंकर, लायक सिंह, रामप्रकाश, रामलखन, इरफान निवासीगण क्योलारी, सोनू, सर्वेश, साहिल निवासीगण उदोतपुरा, श्यामजी सिकरीराजा को पकड़ लिया। तलाशी में 34 हजार 500 रुपये बरामद किए। कोंच संवाद के अनुसार, थाना नदीगांव में पदस्थ उपनिरीक्षक केदारसिंह ने पुलिस बल के साथ मिलकर मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के ग्राम ककरौली में एक खेत पर स्थित सरकारी ट्यूबवेल के समीप जुआ फड़ पर छापा मारकर तीन जुआरियों को दबोच लिया। पुलिस ने तीनों जुआरियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की। रामपुरा थाना पुलिस ने तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए जुआरी मंगल पुत्र विजय सिंह, बसीर पुत्र नसीर, वीर सिंह पुत्र हरीशचंद्र मोहल्ला विजेंद्र नगर रामपुरा शामिल हैं। एसआई योगेंद्र शर्मा ने बताया कि तलाशी के दौरान जुआरियों के पास से ताश की गड्डी व 2000 रुपये भी बरामद हुए हैं। संवाद