{"_id":"617aa0f5a67214186f57ffb1","slug":"police-mp-fir-car-patroling-team-orai-news-knp660842336","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप मैनेजर से असलहे के बल पर 19 लाख की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप मैनेजर से असलहे के बल पर 19 लाख की लूट
विज्ञापन
जिला भिंड के एसपी मनोज सिंह एसपी जालौन रवि कुमार बातचीत करते
- फोटो : ORAI
माधौगढ़ (जालौन)। पेट्रोल पंप के मैनेजर और सेल्समैन से कार सवार बदमाशों ने असलहे के बल पर 19 लाख रुपये लूट लिए। बदमाशों ने सेल्समैन के साथ मारपीट भी की। इसके बाद बदमाश मध्यप्रदेश की ओर भाग निकले। सूचना मिलते ही हरकत में आई यूपी और एमपी की पुलिस टीमों ने घेराबंदी शुरू कर दी। कुछ देर बाद एमपी पुलिस ने चंदौक के पास बदमाशों की सफेद कार क्षतिग्रस्त हालत में बरामद की। मौके पर पहुंचे एसपी रवि कुमार का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। कुछ संदिग्धों को उठाया गया है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
माधौगढ़ थाना क्षेत्र में एमपी बार्डर के निकट अंकुर फिलिंग स्टेशन का मैनेजर एमपी के मिहौना निवासी दीपक कुमार दोहरे पंप के सेल्समैन गौरी सुल्तनापुर जिला कानपुर देहात निवासी दिनेश को लेकर बिक्री के 19 लाख रुपये पंप से लेकर माधौगढ़ एसबीआई में जमा कराने जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े दस बजे दोनों की बाइक टैंक से निकलकर करीब एक किमी तक गई होगी तभी एक सफेद रंग की कार ने उनकी बाइक में टक्कर मारी। हादसे में दीपक और दिनेश दोनों ही सड़क पर जा गिरे। बकौल दीपक कार से तीन बदमाश निकले। इसमें दो के हाथ में असलहे थे। बदमाशों ने उन दोनों पर तमंचे तान दिए। इसके बाद तीसरे बदमाश ने उसकी पीठ पर टंगे नोटों के थैले को छीन लिया। दिनेश ने विरोध किया तो तीनों ने उसे जमकर पीटा और एमपी की ओर भाग निकले।
सूचना फैलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। एमपी और जनपद के पुलिस अधिकारी आनन फानन में मौके पर पहुंचे और घेराबंदी की। कुछ देर बाद एमपी पुलिस ने बदमाशों की कार बरामदगी की सूचना जनपद पुलिस को दी। पुलिस के गाड़ी की नंबर प्लेट व चेचिस नंबर के आधार पर कार मालिक का पता करने में जुटी है। घायल दिनेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी का कहना है कि दोनों राज्यों की पुलिस टीमें बदमाशों की तलाश में लगी है। जल्द ही खुलासा भी होगा।