फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Police kept their promise to mother by marrying murderer's daughter

Jalaun News: हत्यारोपी की बेटी की शादी कर पुलिस ने मां को दिया वचन निभाया

Mon, 04 Mar 2024 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Police kept their promise to mother by marrying murderer's daughter
उरई (जालौन)। सिपाही के हत्यारोपी की पत्नी को दिए वचन को निभाकर पुलिस टीम ने एक अनोखा काम कर अलग छवि प्रकट की है। मुठभेड़ में जिन दो हत्यारोपियों को पुलिस ने ढेर किया था, उसमें मुख्य आरोपी की पत्नी ने पुलिस से सामने गिड़गिड़ाते हुए बेटी की शादी की चिंता जताई थी। एक मां की बेबसी देख उसकी बेटी की शादी की जिम्मेदारी मुठभेड़ करने वाली पुलिस टीम ने ली थी और नौ महीने बाद उसे पूरा कर दिया।
विज्ञापन

10 मई 2023 को शहर कोतवाली क्षेत्र के हाईवे चौकी के पास सिपाही भेदजीत सिंह ड्यूटी में तैनात थे। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार दो चोर बाइक से वारदात कर भाग रहे थे। उनके चेहरे पर जब सिपाही ने टॉर्च लगाई तो आरोपियों ने उस पर नुकीले पत्थर से हमला कर दिया। सिर कूचकर बेरहमी से सिपाही की हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड के चार दिन बाद पुलिस ने हत्या करने वाले मुख्य आरोपी रमेश रायकवार और उसके साथी कल्लू अहिरवार को मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। हत्यारोपी रमेश रायकवार की दो बेटियां और एक बेटा है। उनकी परवरिश की चिंता ने रमेश की पत्नी तारा को सदमे में डाल दिया था। उसके आंसू और उसकी चिंता को देख जालौन पुलिस ने बच्चों की जिम्मेदारी ले ली थी।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने शनिवार की रात रमेश की बेटी शिवानी की शादी झांसी जनपद के मोंठ थाना क्षेत्र के ग्राम मगरौरा के रहने मलखान के बेटे मोनू रायकवार से कराई। मुठभेड़ करने वाली टीम में सीओ गिरजा शंकर त्रिपाठी, कोतवाल शिव कुमार राठौर, सिपाही अमित दुबे और टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे। टीम ने अगवानी करते हुए बारात का स्वागत किया। शादी की पूरी व्यवस्था पुलिस की ओर से थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



उपहार के रूप में पुलिस ने बाइक, फ्रिज, वाशिंग मशीन, टीवी, कूलर, अलमारी, सोफा, पलंग, अलमारी, गैस चूल्हा, 51 बर्तन, मोबाइल के साथ जेवर भी दिये। दुल्हन शिवानी ने कहा कि पुलिस के इस काम से वह बहुत खुश हैं। पिता ने जो किया था, उसकी सजा उन्हें मिली। मां तारा ने कहा कि पुलिस ने वचन निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed