फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   police,FIR,mother,arrest,friend

नौशाद हत्याकांड का पांचवा आरोपी भी गिरफ्तार

Wed, 01 Sep 2021 07:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 07:23 PM IST
विज्ञापन
police,FIR,mother,arrest,friend
पुलिस की गिरफ्त में नौशाद हत्याकांड का पांचवा आरोपी - फोटो : ORAI
जालौन। लेनदेन को लेकर दोस्तों द्वारा मिलकर एक दोस्त की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने पांचवें आरोपी को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गया।
विज्ञापन

बताते चलें कि 18 जून की रात करीब 11 बजे सेंगर कालोनी के पास उरई बंगरा हाईवे पर दोस्तों के बीच लेनदेन को लेकर विवाद में नौशाद बरकाती की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक की मां शाहिदा ने आशीष यादव पर पुत्र को घर से बुलाकर घटनास्थल पर ले जाने एवं जितेंद्र यादव पर तमंचे से गोली मारकर उसकी हत्या का आरोप लगाया था। इसके अलावा बजरंग भदौरिया, विकास सेंगर, बिल्ला भदौरिया, जयकरण, बंटी यादव एवं 2 अज्ञात पर भी नौशाद के साथ मारपीट एवं हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया था। पुलिस नौशाद को घर से बुलाकर घटनास्थल तक ले जाने के आरोपी आशीष यादव एवं नौशाद को गोली मारने के आरोपी जितेंद्र यादव को गिरफ्तार कर चुकी थी। इसके अलावा पुलिस अन्य आरोपियों में विकास सेंगर व रोहित भदौरिया उर्फ बिल्ला को भी गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। उक्त मामले में बुधवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना मिली कि आरोपी प्रदीप यादव निवासी रावतान उरई रोड पर बिजली घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। सीओ विजय आनंद ने बताया कि नौशाद की हत्या में मां की तहरीर पर दर्ज हुए मुकदमे में 6 नामजद और 2 अज्ञात आरोपियों में पुलिस मुख्य आरोपियों समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

------------
फोटो-13-मारपीट में घायल पूर्व प्रधान बंगरा संदीप दीक्षित। संवाद
कोर्ट से से लौट रहे पूर्व प्रधान पर जानलेवा हमला
जालौन। उरई न्यायालय से तारीख करके लौट रहे पूर्व प्रधान के साथ दबंगों ने लोहे की राड से बेरहमी से पिटाई की। उन्होंने घायल अवस्था में सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

माधौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बंगरा निवासी पूर्व प्रधान संदीप दीक्षित बुधवार को उरई स्थित न्यायालय में तारीख पर गए थे। सूत्रों की मानें तो कुछ वर्ष पहले बंगरा में कुछ दबंगों ने हरिओम पचौरी की हत्या कर दी थी। जिसमें संदीप दीक्षित गवाह थे। इसी मामले में तारीख पर वह गवाही के लिए गए थे। उनकी गवाही से नाराज दबंग उनके लौटने से पहले बंगरा नहर के पास गुल्लू की कोठी पर लोहे की राड व लाठी, डंडे लेकर घात लगाए बैठे थे। दबंग युवकों ने उनकी बुलेट मोटरसाइकिल को रोक लिया और लोहे की राड व सरियों से उनके सिर, हाथ व पैरों पर वार किए। युवकों की मारपीट से पूर्व प्रधान वहीं बेहोश हो गए। राहगीरों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन और उनके साथी पूर्व प्रधान को लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed