फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   police,FIR,colony,woman,gold

बाइक सवार टप्पेबाजों ने पूर्व प्रधान की पत्नी के जेवर ले उड़़े

Sun, 26 Sep 2021 07:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 07:08 PM IST
विज्ञापन
police,FIR,colony,woman,gold
कोंच। कस्बे के बाहरी इलाके में एक महिला के साथ बाइक सवार दो युवकों ने टप्पेबाजी कर दी। महिला पूर्व प्रधान की पत्नी है। जिसे बहलाफुसलाकर टप्पेबाजों ने जेवर उतरवा लिए और चंपत हो गए। कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चचेंड़ निवासी भदेवरा के पूर्व प्रधान मानसिंह का नया पटेलनगर में ब्लाक कॉलोनी में मकान बना हुआ है। रविवार की दोपहर मानसिंह की पत्नी कस्तूरी पैदल ही मकान से गांव जा रही थी। तभी पंचानन चौराहे के समीप एक बाइक पर हेलमेट लगाए दो युवक आए। कस्तूरी को रोककर बोले कि तुम्हारे बच्चे की आज मौत हो सकती है। यह बात सुनते ही कस्तूरी सुधबुध खो बैठी। कुछ दूरी पर आगे जाते ही उक्त युवक कस्तूरी के गले में से सोने का लॉकेट, चांदी की एक चूड़ी व कानों में पहने सोने के बाला उतारकर रफूचक्कर हो गए। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कस्तूरी से घटना के बाबत जानकारी लेकर टप्पेबाजों की तलाश तेज कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन

--------
एचटी लाइन से लाइनमैन को लगा करंट
रामपुरा। सब स्टेशन के रामपुरा फीडर के महूटा पुलिया पर नलकूप की बिजली की लाइन जोड़ते समय लाइनमैन अवधेश निवासी नगरा एचटी लाइन की चपेट में आकर गंभीर रुप से झुलस गया। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग के कर्मचारी की कार्यशैली लापरवाही पूर्ण है। फोन ही नहीं उठता है। एसडीओ अभिषेक सोनकर ने बताया कि पूरे प्रकरण की जानकारी करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed