{"_id":"618d597f5d10ed0f6075c3be","slug":"police-fir-cctv-bank-chekdem-orai-news-knp663386244","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक से चेक चुरा कर दो लाख निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक से चेक चुरा कर दो लाख निकाले
विज्ञापन
उरई। बैंक से चेक चोरी कर अज्ञात युवक ने धोखाधड़ी कर दो लाख रुपये की निकाल लिए। जब खाता धारक को जानकारी हुई तो उसने इसकी शिकायत बैंक शाखा प्रबंधक से की। शाखा प्रबंधक की तहरीर पर शहर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर के कालपी रोड स्थित इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक मिथलेश दुबे ने पुलिस को बताया कि 22 अक्तूबर को अज्ञात युवक ने खाताधारक प्रवेश वर्मा के बचत खाते से चेक से दो लाख रुपये धोखाधड़ी कर निकाल लिए। खाता धारक ने बताया कि जेडीसी बैंक के खाता धारक रमेश ने चेक 22 अक्तूबर को जारी की थी। जिस पर जेडीसी बैंक द्वारा 28 अक्तूबर को सूचना दी गई कि चेक का भुगतान कैश में हो चुका है। जानकारी होने पर उन्होंने शाखा के सीसीटीवी फुटेज देखे तो पता चला कि अज्ञात व्यक्ति बैंक कर्मचारियों के बिना जानकारी के काउंटर से चेक गया है। इसके बाद जालौन डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक के सीसीटीवी फुटेज देखे गए। तो पता चला कि वहीं युवक अपने एक साथी के साथ कोआपरेटिव बैंक से भुगतान कराते हुए दिख रहा है। बैंक ने प्रवेश से पूछा कि उक्त चेक उसने कैश करवाया है तो उसने मना कर दिया। पुलिस ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
----------
एक युवती, एक किशोरी लापता
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि 9 नवंबर को उसकी 20 वर्षीय पुत्री कपड़े सिलवाने के लिए टेलर के पास गई थी। तब से घर नहीं आई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं आटा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि 8 नवंबर को आटा बस स्टैंड से ओमप्रकाश कुशवाहा निवासी संदी आटा उसकी 15 वर्षीय पुत्री को ले गया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। (संवाद)