फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   police,DM,co,mobile,twice

डीपी में डीएम का फोटो लगाकर किए मैसेज

Sun, 22 May 2022 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
police,DM,co,mobile,twice
डीएम द्बारा किया गया ट्वीट। - फोटो : ORAI
उरई। जिले में सक्रिय साइबर ठगों ने जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के फोटो की व्हाट्सऐप पर डिस्प्ले पिक्चर (डीपी) लगाकर कर्मचारियों को मैसेज करने शुरू कर दिए। कर्मचारियों को मैसेज की भाषा देखकर शक हुआ तो उन्होंने जिलाधिकारी को फोन पर जानकारी दी। इसकी जानकारी होते ही डीएम ने ट्वीट करके सभी को इस बारे में बताया।
विज्ञापन

ट्वीट कर उन्होंने लिखा कि उनकी फोटो वाली डीपी का प्रयोग कर किसी फ्रॉड व्यक्ति की ओर से अधिकारियों व कर्मचारियों को 7014279601 नंबर से व्हाट्सऐप मैसेज किया जा रहा है। इसीलिए सभी को सूचित किया जाता है कि यदि इस नंबर से कोई व्हाट्सऐप मैसेज आए तो अवगत कराएं। इसके बाद डीएम ने पुलिस अधीक्षक रवि कुमार को इस बारे में अवगत कराया। साइबर सेल में इसकी सूचना दी। सीओ सिटी विजय आनंद ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-----------
तेज आंधी के साथ बारिश, गर्मी से राहत
उरई। रात लगभग आठ बजे मौसम में अचानक परिवर्तन आया। तेज आंधी के साथ बारिश हुई। इससे शहर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। हालांकि बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। देर रात तक शहर की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। शनिवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। हालांकि दोपहर में फिर लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ा। देर शाम अचानक धूल भरी तेज हवाएं चलने लगीं। हवाओं के साथ-साथ तेज बारिश भी हुई। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed