फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Police caught two criminals with stolen goods

Jalaun News: चोरी के माल के साथ पुलिस ने दो शातिर पकड़े

Mon, 29 Jan 2024 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Police caught two criminals with stolen goods
जालौन। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कोतवाली पुलिस की टीम ने चेकिंग के दौरान चोरी के माल के साथ दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

उनके पास से पुलिस को इंवर्टर, बैटरी, एलईडी टीवी आदि उपकरणों के साथ चोरी में प्रयुक्त बाइक भी बरामद हुई।
कोतवाली प्रभारी विमलेश कुमार के नेतृत्व में एसआई रमेश सिंह व गोविंद सक्सेना की टीम ने चेकिंग के दौरान कोतवाली में दर्ज चोरी के एक मामले में आरोपी मोहल्ला भवानीराम निवासी अखिलेश पांचाल व अनिल पांचाल को पकड़ लिया।

पकड़े गए युवकों से पुलिस ने पूछताछ की तो उनके पास से चोरी किए गए दो इंवर्टर बैटरी, एलईडी टीवी, एक म्यूजिक सिस्टम, इंवर्टर, कंवर्टर व चोरी में प्रयुक्त बाइक भी बरामद हुई। तलाशी में पुलिस को अखिलेश के पास से एक चाकू भी बरामद हुआ है। कोतवाल विमलेश कुमार ने बताया कि दोनों शातिरों के खिलाफ कोतवाली में दो-दो मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed