{"_id":"57b5fa574f1c1b77766ecb7a","slug":"police-caught-the-beef-recovered-the-accused-fled","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पकड़ा गोमांस बरामद, आरोपी भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने पकड़ा गोमांस बरामद, आरोपी भागे
अमर उजाला ब्यूरो, जालौन
Updated Thu, 18 Aug 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
कसाईमंडी में छापा मारने पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार सुबह चार बजे पुलिस ने आराजी लेन इलाके में छापेमारी कर करीब दो क्विंटल गोमांस बरामद किया है। मौके पर मवेशियों के अवशेष भी मिले हैं। जानवर काटने में प्रयुक्त होने वाले औजार पुलिस ने जब्त कर लिए हैं। हालांकि पिछली बार की तरह इस बार भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं लग सके। वे मौके से निकल भागने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन
वहीं, जब्त मांस को जमीन में दफन करा दिया गया है जबकि मांस का नमूना परीक्षण के लिए लिया गया है। पुलिस ने तीन लोगों नदीम व छंगा पुत्रगण इस्माईल कुरैशी निवासी आराजी लेन तथा रहीस पुत्र पोटा निवासी भगतसिंह नगर कोंच के विरुद्घ गोवध निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
छापेमारी की इस कार्रवाई में एसएसआई अजय कुमार सिंह, इलाकाई खेड़ा चौकी इंचार्ज बृजेश यादव ने सिपाहियों श्रीप्रकाश, यूसुफ खान, रामकुमार, खुर्शीद, अवनीश आदि शामिल रहे। गौरतलब है कि अभी सप्ताह भर पूर्व भी पुलिस ने आजाद नगर इलाके से लगभग इतना ही मांस बरामद किया था। लेकिन दो आरोपी मौके से निकल भागे थे। जिनके खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम में मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
हर बार क्यों भाग जाते हैं आरोपी
कोंच में पुलिस की इस कार्रवाई के बाद चर्चा का बाजार गर्म है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत के चलते ही हर बार सूचना देने पर भी आरोपी पकड़ मेें नहीं आते। वहीं, यह भी चर्चा रही कि पुलिस कर्मियों ने जानबूझकर आरोपियों को जाने दिया। इस संबंध में पिछले दिनों कोंच के ही एक सभासद द्वारा एसपी और डीएम से एक सिपाही की शिकायती भी की थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि यह सिपाही ही क्षेत्र में इस तरह के धंधे करने वालों को मदद कर रहा है। वहीं, पिछले दिनों इसका स्थानांतरण भी कर दिया गया था। इसके बावजूद वह वहां से नहीं गया और अब तक कोंच में तैनात है।
क्यों नहीं रुक रहा प्रतिबंधित पशुओं का कटान
कोंच में पुलिस की नाकामी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां लगातार प्रतिबंधित पशुओं का कटान जारी है। वहीं पुलिस कार्रवाई की बात भी करती है। कार्रवाई होती भी है, लेकिन कटान नहीं रुकती। स्थानीय लोगों के अनुसार पुलिस महीने में एक दिन कार्रवाई कर भले ही बड़ी मात्रा में मांस बरामदगी की बात करती हो लेकिन आरोपियों के पकड़े न जाने और इसके बाद पूरे महीने कटान जारी रहने की जानकारी सबको है। ऐसे में क्षेत्रीय लोगों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर रोष है।