{"_id":"683caae38a1483105f0019b5","slug":"police-arrived-14-hours-after-the-information-the-body-was-lying-on-the-bed-in-chc-orai-news-c-224-1-ori1005-130031-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: सूचना के 14 घंटे बाद पहुंची पुलिस, सीएचसी में बेड पर पड़ा रहा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: सूचना के 14 घंटे बाद पहुंची पुलिस, सीएचसी में बेड पर पड़ा रहा शव
विज्ञापन
कोंच। सीएचसी में 14 घंटे एक युवक का शव बेड पर पड़ा रहा, लेकिन किसी ने उसकी व उसके परिजनों की सुध नहीं ली। सीएचसी के द्वारा मेमो देने के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। दूसरे दिन दोपहर को पहुंची पिरौना चौकी पुलिस ने कागजी कार्यवाही कर शव को परिजनों को सुपुर्द किया।
एट थाना क्षेत्र के ग्राम पिरौना निवासी अजय कुमार अहिरवार (42) की शनिवार देर शाम घर पर तबीयत बिगड़ गई थी। करीब 10 बजे परिजन एबुलेंस से अजय को कोंच सीएचसी लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने पुलिस इंफॉर्मेशन के रूप में कोतवाली कोंच को मेमो भेजा। सूचना के 14 घंटे तक पुलिस अस्पताल नहीं पहुंची। रात भर युवक के परिजन व रिश्तेदार अस्पताल के बाहर पड़े रहे और अजय का शव रूम नंबर 13 में बेड पर पड़ा रहा।
रविवार की दोपहर लगभग एक बजे पिरौना चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। कागजी कार्यवाही कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। डॉ. रामकरण गौड़ ने बताया कि युवक के मृत होने की जानकारी होते ही रात में ही सीएचसी से कोंच कोतवाली पुलिस को मेमो भेज दिया गया था।
विज्ञापन
युवक के पिता दयाराम अहिरवार का कहना है कि पूरी रात निकल गई कोई पुलिस कर्मी सीएचसी नहीं आया। हम लोग रात भर अस्पताल में भटकते रहे और बेटे का शव बेड पर पड़ा रहा। उन्होंने बताया कि रात गुजर जाने के बाद रविवार को सुबह से ही वह पुलिस के आने का इंतजार करते रहे, लेकिन पूरे 14 घंटे बाद दोपहर करीब एक बजे पिरौना चौकी इंचार्ज सीएचसी आए तब कहीं जाकर उसे बेटे के शव मिल सका। पुलिस के इस रवैये के प्रति मृतक के परिजनों में गुस्सा है। बताया जा रहा है कि मृतक शराब का लती था। उसके एक पुत्री चाहत (17) व एक पुत्र राज (12) है।
रात डेढ़ बजे पुलिस को सूचना मिली थी। उसके बाद पुलिस पहुंची तो युवक के परिजन पोस्टमार्टम न कराने की जिद पर अड़े थे। फिर भी मामले की जांच कराई जाएगी। अगर किसी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
परमेश्वर प्रसाद, सीओ, कोंच
बर्फ लिए बैठे रहे परिजन
अजय के शव को सुबह ज्यादा समय हो गया जो परिजनों ने बर्फ मंगाकर गाड़ी खड़ी कर ली। सुबह भी पुलिस नहीं पहुंचे तो परिजनों यहां वहां भटकते रहे। परिजनों का कहना है कि पुलिस के इंतजार में शव को काफी समय हो गया था।