फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Police are strict on lockdown violation

लॉकडाउन के उल्लंघन पर सख्ती बरत रही पुलिस

Tue, 31 Mar 2020 10:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Police are strict on lockdown violation
जालौन/माधौगढ़। लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले लगभग एक दर्जन लोगों को पकड़कर उनके खिलाफ कोतवाली में मामला पंजीकृत किया गया।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए पूरे देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन घोषित किया गया है। लोगों को पुलिस व प्रशासन द्वारा प्रतिदिन कई बार घरों में रहने के लिए विभिन्न माध्यमों से जागरूक किया जा रहा है। इसके बावजूद लोगों को सुधार नहीं आ रहा है। लोग बेवजह सड़कों पर टहलने के लिए निकल आते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने अब सख्ती अपना ली है। सड़क पर बेवजह घूम रहे एक दर्जन लोगों को पकड़कर उनके खिलाफ लॉक डाउन के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों में वैभव बापू सहाब, संजय व राहुल काशीनाथ, नासिर व बाबू भवानीराम, विशाल मुरली मनोहर, जितेंद्र काशीपुरा, रामलखन जगनेवा, इंतजार अली तोपखाना, राजा सिंह भवानीराम, नईम बालमभट्ट शामिल रहे।

माधौगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक, तहसील प्रशासन सख्त होने लगा है। पुलिस वेवजह घूमने वालों को खदेड़ रही है। ब्लाक के 42 गांवों में क्वारंटीन सेंटर वनाए गए है, जिसमें 548 लोग रह रहे है। विद्यालय में रह रहे लोगों को घर से भोजन दिया जा रहा है। डा. विनोद राजपूत का कहना है कि दो दिन में 1200 लोगों की जांच की जा चुकी है। जिसमें 652 लोग घरों में रूक रहे है। जिसको लेकर तहसील प्रशासन सख्त हो गया है। मिहौनी गांव में बने क्वारंटीन में लोग न रहकर घर में रह रहे है। जिसको लेकर एसडीएम सालिकराम ने आठ लोगों के खिलाफ थाने में मुकदमा पंजीकृत करा दिया गया है। एसडीएम के निर्देश पर मिहोनी निवासी सुदामा,अनुरूद्ध, सुखदेव, नीरज, भाले, गंगाराम, शिवकुमार, राजेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed