{"_id":"691b6b41358b462dfd087780","slug":"poles-broken-while-changing-transformer-power-cut-for-seven-days-orai-news-c-224-1-ori1005-137041-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: ट्रांसफार्मर बदलने में टूटे पोल, सात दिन से बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: ट्रांसफार्मर बदलने में टूटे पोल, सात दिन से बिजली गुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आटा। ट्रांसफार्मर बदलने के काम में तगारेपुर में पोट टूट गए। इनको एक सप्ताह बाद भी नहीं ठीक किया गया है। इस वजह यहां बिजली गुल है। मोटर नहीं चलने से लोग पानी की समस्या से भी जूझ रहे हैं।
कदौरा ब्लॉक के तगारेपुर गांव में बिजली निगम द्वारा 100 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगाने के लिए पुराने 65 केवी ट्रांसफार्मर को बुधवार को हटाया जा रहा था। कार्य के दौरान अचानक कमजोर पोल दबाव सहन नहीं कर पाए और टूटकर गिर पड़े। इससे सात दिनों से गांव में बिजली गुल है। इससे सबमर्सिबल बंद पड़े हैं। हैंडपंप भी काम नहीं कर रहे, जिससे ग्रामीणों को सबसे अधिक परेशानी पानी की हो रही है।
करीब एक हजार की आबादी वाला यह गांव पानी के लिए आसपास के खेतों और दूसरे मोहल्लों में भटक रहा है। कई घरों में पीने तक का पानी नहीं बचा है। ग्रामीणों का कहना है कि घटना के तुरंत बाद बिजली विभाग के कर्मचारी आश्वासन देकर लौट गए। लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी न तो नए पोल लगाए गए और न ही ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया। इससे लोगों में काफी नाराजगी है। गर्मी के बीच बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण मानवेंद्र सिंह,
विज्ञापन
सागर सिंह, अवनीश, राहुल गौतम, शिवम पाल, कुलदीप गौतम आदि का कहना है कि अंधेरे में रातें गुजारना अब खतरा भी बनता जा रहा है। सांप-बिच्छू और अन्य जीव-जंतुओं के गांव में घुसने का डर बना हुआ है। कुछ परिवार रात में आसपास गांव में मोबाइल चार्ज करने जा रहे हैं। ग्रामीणों ने बिजली निगम से जल्द से जल्द नए पोल लगाकर ट्रांसफार्मर स्थापित करने और आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे सामूहिक रूप से विभाग का घेराव करने को मजबूर होंगे। बिजली निगम के जेई नवनीत अग्रवाल ने बताया कि क्षमता वृद्धि के लिए गांव में ट्रांसफार्मर को बदला जा रहा था तभी पोल टूट गए थे। जल्द ही पोल बदलकर ट्रांसफार्मर रखवा दिया जाएगा।