फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   poit samh ka path pradesak

कवि समाज का पथ प्रदर्शक होता है

Sat, 02 Jan 2021 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
poit samh ka path pradesak
-कवि सम्मेलन में संबोधित ककते अपर जिला जज अनिल कुमार यादव। - फोटो : ORAI
उरई। गांधी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. रविशंकर अग्रवाल के पिता की स्मृति में पंत हाल सभागार में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि अपर जिला जज अनिल कुमार यादव ने कहा कवि समाज का पथ प्रदर्शक है। जो समय-समय पर समाज को सही दिशा देता है। इस प्रकार के आयोजन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय कवि अर्जुन सिंह चाँद झांसी, हरनाथ सिंह बामौर, मीना शर्मा आगरा, संजू कुलश्रेष्ठ पुखरायां, वीरेंद्र तिवारी, शफीउर्रहमान, माया सिंह, असरार अहमद मुकरी, करीम खान ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। सम्मेलन की अध्यक्षता यज्ञदत्त त्रिपाठी ने व संचालन अर्जुन सिंह चांद ने किया। इस मौके पर मुख्य कोषाधिकारी आशुतोष चतुर्वेदी, डीआईओएस भगवत पटेल, पालिकाध्यक्ष अनिल बहुगुणा, अरुणा सक्सेना, सारिका आनंद आदि मौजूद रहे। (संवाद)

कवि सम्मेलन में मौजूद लोग।

कवि सम्मेलन में मौजूद लोग।- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed