{"_id":"5ef4eca98ebc3e42f1002234","slug":"pm-will-inform-employment-from-migrant-laborers-orai-news-knp567603118","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी मजदूरों से रोजगार की जानकारी करेंगे पीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासी मजदूरों से रोजगार की जानकारी करेंगे पीएम
विज्ञापन
कांफ्रेंस की तैयारी करते अधिकारी।
- फोटो : ORAI
उरई। प्रवासी मजदूरों को दिए गए रोजगार तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रवार को प्रदेश के छह जनपदों के मजदूरों से ऑनलाइन चर्चा करेंगे। चयनित जनपदों में जिलों में जालौन भी शामिल है। इसे लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।
गुरुवार को जिलाधिकारी ने बरहा गांव का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। इसके साथ ही प्रशासन ने प्रधानमंत्री से वार्ता करने वाले मजदूर का चयन भी कर लिया है। बता दें कि शासन के निर्देश है कि लॉकडाउन के दौरान बेरोजगार हुए मजदूरों को जिले स्तर पर रोजगार दिया जाए। इसको लेकर केंद्र व राज्य सरकार तरह-तरह की योजनाएं संचालित कर रही है। इन्हीं योजनाओं की जमीनी हकीकत परखने के लिए शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश के छह जनपदों के मजदूरों से ऑनलाइन के माध्यम से चर्चा करेंगे। जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर ने बताया कि जिले से नितिन कुमार प्रधानमंत्री से संवाद करेंगे। पीएम जिन जिलों के मजदूरों से बात करेंगे, उनमें सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बहराइच, संत कबीर नगर, गोरखपुर और जालौन जिले शामिल हैं।
पीएम का आभार जताएंगे नितिन
पीएम से संवाद के लिए चयनित एट के वर्ध गांव निवासी प्रवासी श्रमिक नितिन का कहना है कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस में उनके अलावा गांव के सात आठ अन्य लोग भी काम कर रहे हैं। इसके लिए वह पीएम का आभार भी जताएंगे। नितिन का कहना है कि यदि लॉकडाउन न होता तो महामारी और बढ़ सकती थी। नितिन मध्य प्रदेश में पिता के साथ मिलकर सरिया शटरिंग का काम करते थे।

नितिन।- फोटो : ORAI
विज्ञापन