फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   PM's mind, Satish Mahana participate in the mills of

पीएम के मन की बात, सतीश महाना ने की चौपाल में शिरकत

Sun, 24 Apr 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 24 Apr 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
PM's mind, Satish Mahana participate in the mills of
मन की बात कार्यक्रम में बैठे सतीश महाना व अन्य - फोटो : अमर उजाला
ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी की ओर से गांव-गांव चौपाल रविवार को आयोजित की गईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती से पंचायती राज दिवस तक अभियान चलाकर पंचायतों की मजबूत परिकल्पना को साकार करने की योजना पर जोर दिया था। रविवार को दोपहर बाद तीन बजे से
विज्ञापन


मन की बात में उन्होंने इसका उल्लेख भी किया। कहा कि, मजबूत ग्राम से मजबूत भारत का निर्माण होगा। मन की बात कार्यक्रम के दौरान बड़ागांव में चौपाल लगाई गई। इसमें लोगों को पीएम का संदेश सुनवाया गया। चौपाल का शुभारंभ विधान मंडल दल के उपनेता पूर्व मंत्री सतीश महाना ने किया। पीएम के मन की बात लोगों तक पहुंचाने के लिए आयोजित
विज्ञापन


चौपाल में पहुंचे विधान मंडल दल के उपनेता पूर्व सतीश महाना का पार्टी जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल आदि ने जोरदार स्वागत किया। इससे पहले महाना ने कहा कि केंद्र सरकार मजबूत भारत बनाने की पक्षधर है। पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ाने का काम भी पीएम नरेंद्र मोदी ने किया है। कहा कि देश को खोखला करने का काम कांग्रेस सरकार करती आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब-जब भाजपा को मौक ा मिला, देश की विकास दर, विदेश नीति और आर्थिक नीति से भारत का मान बढ़ा है। इसके बाद मन की बात लोगों ने सुनी। जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने

पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया। इस मौके पर लाल सिंह चौहान, दिलीप दुबे, गौरीशंकर वर्मा, नीरज श्रीवास्तव, अजय निरंजन, राजकुमार अग्रवाल, विपिन सेठ, शिवकुमार सलौनिया, शशिकांत रिछारिया, आशीष सेठ, पंकज पटेल, जयप्रकाश दुबे, लखन कैथेरी आदि मौजूद रहे।

 
दिया ग्राम से भारत उदय का संदेश
पीएम के ग्राम उदय से भारत उदय के मिशन पर काम करते हुए डकोर मंडल में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रांतीय सदस्य माताप्रसाद वर्मा के नेतृत्व में चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें केंद्र की योजनाओं को बताते हुए कहा गया कि  विकास के रास्ते पर देश तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2019 तक हर गरीब को आशियाना देने पर काम किया जा रहा

है। डकोर ब्लाक के  इकलाश पुरा, रिरुआ, अजनारा, बम्होरी, करमेर, मिनौरा में चौपालों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माताप्रसाद वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने जिस रास्ते पर आगे कदम बढ़ाए है उससे पूरे विश्व में देश का मान बढ़ा है। यह बाते विपक्षी हजम नहीं कर पा रहे है जिससे वह बौखला गए है। पीएम नरेंद्र मोदी ने मनरेगा में काम करने वालों के

लिए भरपूर बजट प्रदेश सरकार को दिया है। इसके अलावा वर्ष 2019 तक हर गरीब को घर देने की योजना पर काम किया जा रहा है। केंद्र सरकार ग्राम उदय को महत्व दे रही है। आह्वान किया कि सूबे में भाजपा की सरकार बनाओ तभी प्रदेश उत्तम प्रदेश बन सकेगा। चौपाल के बाद गांव में घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियों के साथ पार्टी की नीतियों का प्रचार


किया। मिनौरा गांव में भी पीएम के मन की बात लोंगो को सुनवाई गई। इस दौरान नारायन राजावत, मनीराम वर्मा,  ध्रुव कुमार द्विेदी, कोमल श्रीवास, मूलचंद्र, देशराज, सत्यवीर, पप्पू वर्मा, अजय राजपूत, संजय चौरसिया, फूल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed