फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Planting saplings in school, distributed books

स्कूल में पौधे रोपे, बांटीं पुस्तकें

Wed, 08 Jul 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Planting saplings in school, distributed books
अमखेड़ा के कन्या प्राथमिक विद्यालय में पौधरोपण करते बीएसए प्रेमचंद्र यादव - फोटो : ORAI
माधौगढ़। कन्या प्राथमिक विद्यालय अमखेड़ा के परिसर पर बीएसए प्रेमचंद्र यादव एवं प्रधान रामशरण दौहेलिया ने दो दर्जन फलदार और छायादार पौधे रोपे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रेमचंद्र यादव ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। क्योंकि एक-एक पौधा लगाकर पर्यावरण को सुधारा जा सकता है। बीएसए ने विद्यालय में प्रोजेक्टर कक्ष का उद्घाटन भी किया। इस दौरान प्रधान रामशरण दौहलिया, विपिन उपाध्याय, उपेंद्र सिंह, सुनील श्रीवास्तव, बालकृष्ण, अंशुमान द्विवेदी, अभिलाख आदि रहे। इसके बाद सर्वोदय जूनियर हाईस्कूल अमखेड़ा में आम, नीम, अमरूद, बेलपत्र जैसे करीब बीस फलदार और छायादार पौधे रोपे गए। इस दौरान 15 बच्चों को पुस्तकें भी वितरित की गईं। इस दौरान एडेड संवर्ग के जिलाध्यक्ष उपेंद्र शर्मा, प्रधानाध्यापक सुशील गुप्ता, शिवशंकर सेंगर, राघवेंद्र सिंह, अनुराग, संतोष, राजबहादुर, रामबाबू आदि रहे।

एबीएसए ने ली छुट्टी, नहीं पहुंचे बीएसए
माधौगढ़। बीएसए को ब्लाक संशाधन केंद्र भी जाना था। चर्चा रही कि वहां की व्यवस्था ठीक नहीं थी। हर तरफ गंदगी फैली थी। लिहाजा एबीएसए सर्वेश कुमार सिंह ऐन वक्त पर छुट्टी पर चले गए। जिस कारण बीएसए भी बीआरसी नहीं गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed