फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Plantation done to develop green belt

Jalaun News: हरित पट्टी विकसित करने के लिए किया पौधरोपण

Sat, 09 Aug 2025 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Plantation done to develop green belt
जालौन। भारत विकास परिषद छत्रसाल शाखा द्वारा पर्यावरण संरक्षण और हरित पट्टी विकसित करने उद्देश्य से शनिवार को पौधरोपण अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत बांके बिहारी कॉलोनी में 101 अशोक के पौधों का रोपण किया गया।
विज्ञापन

शाखा अध्यक्ष डॉ. वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए पौधरोपण सबसे सरल और प्रभावी उपाय है। वृक्ष हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं और इनके बिना पृथ्वी पर जीवन की कल्पना संभव नहीं है। क्षेत्रीय महासचिव अजय इटोरिया व प्रांतीय महासचिव राजेश चंद्र गुप्ता ने अपील की कि अपने घर, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थलों पर अधिक से अधिक पौधे लगाकर आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण प्रदान करें। अंत में बांके बिहारी कॉलोनी फेज दो में 101 अशोक के पौधों का रोपण किया गया। सभी पौधों को ट्रीगार्ड से सुरक्षित किया गया, ताकि उन्हें पशुओं या अन्य कारणों से नुकसान न पहुंचे और वे सुरक्षित रूप से विकसित हो सकें। इस दौरान डॉ. बृजेंद्र दुबे, सुशील बाजपेयी, राजीव माहेश्वरी, अरुणकांत दुबे, अजय मिश्रा, नीशू पाठक, लोकेश पांडे, देवीदयाल आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed