{"_id":"5ff0b8258ebc3e3fc315351c","slug":"pixjup-chalak-ki-maut-orai-news-knp6036351199","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर ने पिकप में मारी टक्कर पिकप चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर ने पिकप में मारी टक्कर पिकप चालक की मौत
विज्ञापन
मृतक के रोते बिलखते परिजन
- फोटो : ORAI
मुहम्मदाबाद। उरई-राठ मार्ग पर डंपर व पिकअप की सीधी भिड़ंत हो गई। जिससे खंदक में पलटी पिकअप के केबिन में फंस जाने से चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
डकोर कोतवाली क्षेत्र के उरई-राठ मार्ग पर मुहम्मदाबाद गांव स्थित मजार के पास शुक्रवार की रात मौरंग से भरे डंपर व पिकअप की सीधी भिड़ंत हो गई। पिकअप खंदक में जाकर पलट गई। पिकअप के केबिन में आटा निवासी चालक जसबिंदर (23) पुत्र हरिदास फंस गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे डकोर कोतवाल आरके सिंह ने क्रेन व कटर की मदद से केबिन काटकर चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं दुर्घटना के बाद डंपर चालक व परिचालक मौके से भाग गए। मृतक के पिता हरिदास ने बताया कि जसबिंदर उसका इकलौता पुत्र था और कुसमिलिया गांव मटर भरने पिकअप लेकर जा रहा था। एक बेटी आर्यन थी जिसकी शादी हो गई। बेटे की भी शादी तय हो गई थी अप्रैल माह में शादी होनी थी। मृतक के मां की भी दस साल पहले करंट लगने से मौत हो गई थी। इकलौते बेटे की मौत से पिता का रो रोकर बुरा हाल है।
लोडर पेड़ से टकराया, चालक घायल
मुहम्मदाबाद। डकोर थाना क्षेत्र के कैथेरी गांव के पास शाम चार बजे लोडर के सामने अन्ना मवेशी आ गया। जिससे लोडर चालक गोपाल वर्मा गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।

मृतक जसविंदर की फाइल फोटो- फोटो : ORAI

उरई राठ मार्ग पर मुहम्मदाबाद के पास पलटी पड़ी पिकअप- फोटो : ORAI
विज्ञापन