{"_id":"586003364f1c1b8a40eeb222","slug":"piruna-in-the-accident-and-the-death-of-a","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिरौना के पास हुए हादसे में एक और की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिरौना के पास हुए हादसे में एक और की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Sun, 25 Dec 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : amar ujala
उरई-झंासी राजमार्ग पर पिरौना गांव के पास शनिवार की शाम आटो व कार की आमने सामने हुई भीषण भिड़ंत में घायल एक बालक की इलाज के दौरान मेडिकल कालेज झांसी में मौत हो गई। इससे हादसे में मरने वालाें की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। पुलिस उसकी भी पहचान करवाने में जुटी है। तीन अन्य मृतकों की पहचान भी उनके परिजनों ने रविवार को
यहां पहुंचकर कर ली है। शनिवार की शाम पांच बजे झांसी जनपद के पूंछ से आटो चालक 16 सवारियां लेकर उरई आ रहा था। एट थाना क्षेत्र के गांव पिरौना हाईवे पर उरई की ओर से आ रही तेज रफ्तार फार्चूनर कार से इसकी सीधी टक्कर हुई थी। इसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। इसमें केवल महिला श्यामा देवी (55) पत्नी ग्यादीन निवासी एट की पहचान हुई थी।
रविवार को हादसे की जानकारी पर सेमरी झांसी निवासी भगवत उरई आए और उन्हाेंने दो मृतकों की पहचना अपने बच्चाें सुजाता (3) व हर्ष (10) के रूप में की। उनकी पत्नी वीरू देवी व बेटी स्नेहलता अभी भी मेडिकल कालेज झांसी में जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हादसे में एक और मृत की पहचान रामेश्वर दयाल (70) पुत्र वैजनाथ निवासी पूंछ जनपद झांसी
विज्ञापन
के रूप में हुई, जबकि एक मृतक नारायण (24) पुत्र बृजकिशोर निवासी कमतरी थाना कैलिया है। इस हृदय विदारक हादसे से कई परिवारों का बुरा हाल है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह का कहना है कि फार्चूनर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर उसकी तलाश शुरू कर दी है।