फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Pink toilet missing from main market, half the population worried

Jalaun News: मुख्य बाजार से पिंक टायलेट नदारद, परेशान होती आधी आबादी

Sun, 07 Jan 2024 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Pink toilet missing from main market, half the population worried
जालौन। नगर के मुख्य बाजार में पिंक टॉयलेट न होने से महिलाएं परेशान होती हैं।
विज्ञापन

बाजार में प्रतिदिन सैंकड़ों की संख्या में नगर व ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं का आना-जाना होता है, लेकिन सार्वजनिक स्थान पर पिंक टॉयलेट न होने से उन्हें परेशान होना पड़ता है।
मोदी सरकार स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को सफाई के प्रति जागरुक कर रही है। इसके बाद भी आधी आबादी आज भी नगर में परेशान है। बाजार में उनके लिए पिंक टॉयलेट की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में बाजार आने वाली महिलाओं को आवश्यकता होने पर घर की ओर रुख करना होता है। सबसे अधिक परेशानी तो ग्रामीण क्षेत्र से आने वाली महिलाओं को होती है।
विज्ञापन

नगर व ग्रामीण क्षेत्र से सैंकड़ों की संख्या में महिलाएं और युवतियां खरीदारी करने के लिए नगर के बाजार में आती हैं, लेकिन इनके लिए बाजार में कहीं भी पिंक टॉयलेट की सुविधा नहीं है। इसके चलते उन्हें समस्या का सामना करना पड़ता है। नगर व ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं में रेनू, मिथलेश, फरजाना, अर्चना व रानी आदि ने बताया कि नगर के सार्वजनिक स्थल पर पिंक टॉयलेट की सुविधा नहीं है। ऐसे में नगर पालिका को महिलाओं की समस्या पर ध्यान देना चाहिए और नगर में महिलाओं के पिंक टॉयलेट बनवाने की व्यवस्था की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेनू पोरवाल ने बताया कि नगर के मुख्य बाजार में प्रतिदिन सैंकड़ों की संख्या में महिलाओं का आना-जाना होता है। ऐसे में पिंक टॉयलेट की आवश्यकता है। नगर पालिका को इस ओर ध्यान देना चाहिए।

कविता निगम ने बताया कि बाजार में पिंक टॉयलेट न होने से महिलाओं को परेशान होना पड़ता है। नगर पालिका बाजार में किसी स्थान पर पिंक टॉयलेट की व्यवस्था करें तो महिलाओं को परेशान नहीं होना पड़ेगा।

पिंक टॉयलेट को लेकर पालिकाध्यक्ष नेहा मित्तल ने बताया कि बाजार में शीघ्र ही जगह की तलाश कर पिंक टॉयलेट का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed