{"_id":"6574b0640117359d930ad0db","slug":"pickup-fell-into-ditch-after-breaking-iron-railing-on-malanga-bridge-orai-news-c-224-1-ori1001-8010-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: मलंगा पुल पर लोहे की रेलिंग तोड़कर खंदक में गिरी पिकअप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: मलंगा पुल पर लोहे की रेलिंग तोड़कर खंदक में गिरी पिकअप
विज्ञापन
कोंच। कोंच-उरई रोड पर मुंसिफ कोर्ट से ठीक आगे स्थित मलंगा पुल पर लगी लोहे की रेलिंग तोड़कर सीमेंट की बोरियों लदी एक पिकअप खंदक में गिर गई। चालक ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई।
उरई कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंदिरानगर निवासी 65 वर्षीय चालक काशीप्रसाद शुक्रवार की देर शाम करीब सात बजे पिकअप में सीमेंट की करीब आधा सैकड़ा बोरियां लादकर कोंच के कैलिया रोड स्थित एक दुकान पर उतारने जा रहा था। उरई से चलकर जैसे ही पिकअप गाड़ी कोंच में मलंगा पुल पर पहुंची, तभी अनियंत्रित होकर साइड में लगी लोहे की रेलिंग तोड़कर नीचे खंदक में जाकर पलट गई।
सीमेंट की बोरियां यहां-वहां फैल गईं, जबकि चालक ने गाड़ी से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन रात में गाड़ी खाई से नहीं निकाली जा सकी। शनिवार की दोपहर क्रेन के सहारे गाड़ी को बाहर निकाला गया। उधर, पुल के रास्ते में शनिवार को सुबह से लेकर दोपहर तक लंबा जाम लगा रहा। जिससे स्कूली बच्चों व अन्य राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
बता दें कि ब्रिटिश काल के समय का मलंगा पुल का करीब डेढ़ दशक पूर्व पुनर्निर्माण कराया गया था, लेकिन निर्माण कार्य में अनियमितता बरती गई थी। शिकायत पर इसकी जांच भी हुई थी और संबंधित जिम्मेदारों पर रिपोर्ट भी दर्ज हुई थी, लेकिन मामला दबकर रह गया था। अभी भी पुल के दोनों साइड पर रेलिंग के नाम पर सिर्फ खानापूरी ही नजर आती है। जिससे हर समय हादसे का खतरा बना रहता है।