फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Physical abuse against husband, report of assault

पति के खिलाफ शारीरिक शोषण, मारपीट की रिपोर्ट

Sat, 16 Nov 2019 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Physical abuse against husband, report of assault
उरई। पत्नी ने पति पर मारपीट, बंधक बनाकर शारीरिक उत्पीड़न, जान से मारने की नीयत से गला दबाने का आरोप लगाया है। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है। पत्नी का आरोप है कि पति खुद को कस्टम अधिकारी बताता है।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने शहर कोतवाली पुलिस को बताया कि उसके ससुरालीजन व पति मारपीट कर प्रताड़ित करते हैं। जिसकी शिकायत उसने पुलिस से भी की थी। जिससे पति व ससुरालीजन रंजिश मानने लगे। 31 अगस्त 2019 को शाम छह बजे वह अपने मायके में अकेली थी तभी उसका पति चंद्रप्रकाश वर्मा आया और पुलिस से शिकायत करने की सजा देने की बात कही और बंधक बनाकर उसका शारीरिक व मानसिक शोषण किया।
विज्ञापन

विरोध करने पर गला दबाकर जान से मारने का भी प्रयास किया। पुलिस को फोन न कर दूं इसलिए पति भी रातभर वहीं रुका रहा। अगले दिन सुबह जब बहन घर आई तो उसके मोबाइल से पुलिस को सूचना दी पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही पति धमकी देकर भाग निकला। कुछ दिनों बाद पति दोबारा मायके आया और उसका मोबाइल छीनकर पासवर्ड व आईडी हैंग कर ली। इसके बाद उसी आईडी पर अपरिचित लोगों को जोड़कर अश्लील वीडियो, मैसेज भेजकर चेटिंग की। महिला के मुताबिक पति स्वयं को गैर जनपद में तैनात कस्टम अधिकारी बताता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल शिवगोपाल का कहना है कि महिला के दो बच्चे भी है। लिहाजा मामला पति पत्नी के विवाद का भी हो सकता है। फिर भी तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ शारीरिक शोषण, आईटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पति को बनारस में कस्टम अधीक्षक के पद पर तैनात बताया जा रहा है। रही बात पति के अधिकारी होने की तो इसकी सही पुष्टि विवेचना के दौरान ही हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed