फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Petrol tanker overturns to save bike rider, terror in area

अनियंत्रित होकर पलटा पेट्रोल टैंकर, इलाके में फैली दहशत

Tue, 24 Mar 2020 09:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Petrol tanker overturns to save bike rider, terror in area
पेट्रोल से भरे टैंकर को सीधा करती क्रेन। - फोटो : ORAI
कदौरा। क्षेत्र उदनपुर नहर के पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पेट्रोल टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे चालक व उसमें बैठे पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। टैंकर में पेट्रोल भरा होने से हड़कंप मच गया। वहीं अनहोनी की आशंका से हमीरपुर व जालौन जिलों की फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। हालांकि घटना टैंकर में आग जैसी कोई घटना नहीं हुई। वहीं टैंकर से पेट्रोल लूटने की होड़ लगी रही।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर करीब दोपहर एक बजे हमीरपुर-जोल्हूपुर हाईवे उदनपुर नहर के समीप हमीरपुर से आ रहा पेट्रोल टैंकर बाइक को बचाने में अचानक पलट गया। जिससे टैंकर चालक हरिमोहन सिंह (40) निवासी अकबरपुर माती कानपुर व सवारी इमरान (45) व उसका पुत्र सुफियान (14) निवासी कांशीराम कालोनी हमीरपुर घायल हो गए। पेट्रोल टैंकर बीच सड़क में पलटा देख आने जाने वाले वाहन स्वामियों व खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। इस दौरान कई लोग घायलों को बाहर निकालने की जगह पेट्रोल लूटने में व्यस्त नजर आए।
विज्ञापन

इससे देख कुछ ग्रामीणों ने मामले की सूचना 112 पुलिस कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाल कर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां इमरान की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। चालक हरिमोहन ने बताया कि वह कानपुर से कदौरा होते हुए महोबा जा रहा था। पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं हादसे की वजह से करीब तीन घंटे तक यातायात बाधित रहा। जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई। टैंकर के सड़क से हटवाने के बाद यातायात सुचारु हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

टैंकर के गर्म होने से फैली दहशत
हाईवे पर दोपहर के वक्त पलटा पेट्रोल टैंकर देखने से गर्म लग रहा था। जिस पर 112 के पुलिस कर्मी ने सूझबूझ दिखाते हुए ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने हमीरपुर व जालौन से फायर ब्रिगेड को मौके पर बुला लिया। समय रहते दोनों फायर ब्रिगेड की टीम ने टैंकर में पानी डाला गया। इसके बाद क्रेन की मदद से टैंकर को हाईवे से हटाया गया। तब यातायात बहाल हुआ।

पुलिस कर्मियों की सराहना
हादसों के दौरान यूपी 112 के पुलिस कर्मियों हरनारायन सिंह, देवेंद्र कुमार व करन सिंह की तत्परता से चालक व पिता-पुत्र की जान बची। बताया जाता है कि पेट्रोल टैंकर पलटने के बाद घायल तीनों टैंकर के अंदर फंस गए, पेट्रोल भरे होने की वजह से किसी भी रहगीर ने उन्हें बाहर निकालने की हिम्मत नहीं की। तब तीनों पुलिसकर्मियों ने हिम्मत दिखाते हुए घायल चालक व पिता-पुत्र को बाहर निकाला। पुलिस कर्मियों के इस साहस की चर्चा भी रही।

पलट पड़े टैंकर पर पानी डालते फायर बिग्रेड के कर्मचारी

पलट पड़े टैंकर पर पानी डालते फायर बिग्रेड के कर्मचारी- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed