{"_id":"572250f94f1c1b8d07a91839","slug":"periodically-cleaning-cycle-ginaange-achievements","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल से घूम-घूम सपाई गिनाएंगे उपलब्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल से घूम-घूम सपाई गिनाएंगे उपलब्धियां
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Thu, 28 Apr 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
कोंच में सपा की बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष धीरेंद्र यादव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गहोई भवन में गुरुवार को सपा की नगर व विधानसभा इकाइयों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में एक से दस मई तक सपा की साइकिल यात्रा निकालने की रूपरेखा बनाई गई। सपा जिलाध्यक्ष चौ. धीरेंद्र यादव ने इस दौरान कहा कि साइकिल यात्रा को जो पदाधिकारी या कार्यकर्ता गंभीरता से नहीं लेगा और सिर्फ फोटो खिंचाने की राजनीति कर अपने को स्थापित करने की कोशिश करेगा, उसके बारे में पार्टी आलाकमान को अवगत कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता साइकिल से गांव-गांव पहुंचकर सरकार की उपलब्धियां जनता के बीच रखें। माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र से घोषित प्रत्याशी लाखन सिंह कुशवाहा ने कहा कि यह कार्यकर्ताओं की कठिन परीक्षा का समय है। साथ ही बताया कि पूरे विधानसभा क्षेत्र को दस सेक्टरों में बांट कर प्रभारी नियुक्त किए जा रहे है। बैठक का संचालन प्रतिपाल सिंह गुर्जर ने किया।
बैठक में क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष हरिश्चंद्र तिवारी, नगर अध्यक्ष गुफरान अहमद सिद्दीकी, युवजन सभा अध्यक्ष छोटू टाइगर, सभासद बादामसिंह कुशवाहा, ब्लॉक प्रमुख कोंच ऐंद्रकुमार सिंह, सरनामसिंह यादव, अतरसिंह राठौर, राजेंद्र चमरसेना आदि ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान इस्लाम बाबा, राममिलन कुशवाहा, ओपी कुशवाहा, सतीश परिहार सामी, अनिल पटेल, कुलदीप कुशवाहा, रामानंद कुशवाहा, गजराजसिंह, जगपालसिंह आदि मौजूद रहे।