फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   People's sleep has been disturbed by the light of Gul Konch for two consecutive nights

Jalaun News: लगातार दो रातों से गुल कोंच की बत्ती से उड़ी है लोगों की नींद

Sun, 09 Jul 2023 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 09 Jul 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
People's sleep has been disturbed by the light of Gul Konch for two consecutive nights
कोंच। बारिश और आसमान के बीच कड़कती बिजली ने पावर सप्लाई बिगाड़ कर रख दी है। पिछले दो दिनों से लगातार कहीं इंसुलेटर बर्स्ट हो रहे हैं तो कहीं 33 केवी बिजलीघर ब्रेक डाउन हो रहा है। जिससे रात रात भर लाइनों पर काम हो रहा है और पब्लिक रतजगा कर रही है। इस स्थिति में सबसे ज्यादा मुसीबत बच्चों और बूढ़ों के सामने नमूदार हो रही है। कुछ इलाकों में ट्रांसफार्मर फुंकने से कोढ़ में खाज जैसी स्थिति बनी है। इन इलाकों में पानी की किल्लत अलग से हो रही है।कस्बे में गुरुवार और शुक्रवार की रात रात भर बिजली गुल होने से लोगों की नींद उड़ गई है। लोग रात रात भर जग कर रात काट रहे हैं। लगातार दो रातों से बिजली गुल ने लोगो को परेशानी में डाल दिया हैं। अभी तक तो लोग दिन रात में रुक रुककर मिल रही विद्युत आपूर्ति से परेशान थे लेकिन गुरुवार और शुक्रवार को रात रात भर गुल हुई बिजली ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी है। खास तौर पर घरों में महिलाओं, छोटे छोटे बच्चों और बूढ़ों का बुरा हाल हो जाता है क्योंकि बत्ती नहीं आने से इन्वर्टर भी टूंटूं करके साथ छोड़ देते हैं जिससे उमस भरी गर्मी में रतजगा हो रहा है। सुबह बच्चे स्कूल टाईम में लेट हो रहे हैं। उधर, पिछले तीन दिनों से ट्रांसफॉर्मर फुंके होने की वजह से पटेलनगर पूर्वी वार्ड मथुराप्रसाद महाविद्यालय के पीछे तथा जवाहरनगर के पड़ाव इलाके में क्रमशः 100 और 250 एमवीए के ट्रांसफार्मर धड़ाम होने की वजह से लोगों को अंधेरे में गुजारा करने के साथ साथ पानी की किल्लत से भी दो चार होना पड़ रहा है। इलाकाई लोगों का कहना है कि वे अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों से लेकर ऑनलाइन भी शिकायत कर चुके हैं लेकिन समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया है। रवि अग्रवाल, मकसूद अहमद, प्रदीप कुशवाहा, विष्णु कुशवाहा, मोहन गुप्ता, शुभांशु गुप्ता, घनश्याम वर्मा, सागर वोहरे, किशोरी शिवहरे, राजेंद्र कुशवाहा, प्रेमनारायण कुशवाहा, बंटी चौरसिया, बाबूराम, राममिलन कुशवाहा, बबलू कुशवाहा, आनंद गुप्ता, अमान खान, फैजान खान आदि ने ट्रांसफार्मर जल्द बदलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed