फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   People from outside are on the radar of administration

बाहर से आए व्यक्ति हैं प्रशासन के राडार पर

Mon, 23 Mar 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
People from outside are on the radar of administration
बाहर से लौटे लोगों को बाबत जानकारी देते एसडीम आशोक कुमार - फोटो : ORAI
कोंच। कोरोना की भयावहता को देखते हुए प्रशासन हाई अलर्ट पर है और ऐसे लोग प्रशासन के रडार पर हैं जो धंधा पानी के चक्कर में देश के अन्य प्रांतों में गए थे और कोरोना से घबराकर अपने घरों को लौटे आए हैं। प्रशासन ने ऐसे 54 गांव चिह्नित किए हैं जहां लगभग तीन सैकड़ा लोग बाहर से लौटे हैं। इन लोगों की सूचियां एसडीएम अशोक कुमार ने स्वास्थ्य विभाग को सौंपी है ताकि मेडिकल टीमें उन गांवों में जाकर उन लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर सकें। फिलहाल ऐसे लोगों को परिजनों व ग्रामीणों से अलग रहने की हिदायत भी दी गई है।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें उन गांवों में जाकर संदिग्धों का मेडिकल चेकअप करेंगी। जो लोग मुंबई, राजस्थान, पूना, कानपुर, हमीरपुर, गुजरात, गोरखपुर, हैदराबाद, बंगलुरू, दिल्ली, अजमेर, वाराणसी, नोएडा, सूरत, झारखंड, जयपुर, कर्नाटक आदि जगहों से लौटे हैं। ऐसे लोगों को यह भी हिदायत दी गई है कि वे सावधानी के दृष्टिगत कम से कम पंद्रह दिन अपने ही घरों में अकेले रहें। ऐसे लोग न तो ग्रामीणों और न ही अपने घर परिवार के लोगों से मेलजोल की कोशिश करें। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के बाबत कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 05162252516 पर जानकारी जरूर दें। ईओ नगर पालिका बीपी यादव ने बताया है कि नगर में भी सभी पच्चीस वार्डों में चिन्हीकरण का कार्य जारी है और जल्दी ही ऐसे लोगों की सूची प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को दे दी जाएगी।
विज्ञापन

ये गांव चिह्नित किए हैं प्रशासन ने
कोंच। प्रशासन ने बाहर से आए लोगों के बाबत जो जानकारी इकट्ठा की है उसके मुताबिक ग्राम हुनहुना, धमसेनी, देवरी, रूरा रियासत, झीलरा, चमरसेना, ईंगुई, सला, चटसारी, सतोह, पडऱी, भदारी, सिकरी, छानी, ककरौली, जमरोही, महेशपुरा, लरियापुरा, जुगराजपुरा, भगवंतपुरा, सलैया, बरसेसी, दिरावटी, कैलिया, महतवानी, बसोव, केलरा, घिलौर, लोहई, खकसीस, कैथी, पिरौना, ऊमरी, घमूरी, चमड़ा ठाकुरपुर, खाबरी, कुदारी, गैंदोली, दबकाई, इटौरा, छिरावली, बिलायां, खकल, तूमरा, भरसूंड़ा, थुरट, रूखना, कुंवरपुरा, खजुरी, कनासी, भदेवरा, पचीपुरा कलां, रवा, कूंड़ा आदि गांवों में बाहर से आए लोग हैं। इसके अलावा कोंच कस्बे में भी दर्जनों लोग हैं जिनका चिन्हीकरण करने के लिए टीमें लगातार फील्ड में सर्वे कर रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed