फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   People coming to get treatment by risking their lives

Jalaun News: जान-जोखिम में डालकर इलाज कराने आ रहे लोग

Sat, 21 Sep 2024 02:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 21 Sep 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
People coming to get treatment by risking their lives
कोंच (जालौन)। मलंगा नाले में आया बाढ़ का पानी पिछले तीन दिन से सीएचसी कोंच परिसर में भरा है। लोग जान जोखिम में डालकर अपना इलाज कराने सीएचसी पहुंच रहे हैं। एंबुलेंस तक अब अंदर नहीं जा पा रही है। गर्भवती को एंबुलेंस से सीधा उरई भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

पिछले तीन दिन से सीएचसी में भरा पानी लोगों के लिए खतरा बनता दिख रहा है। क्षेत्र भर के मरीज अपनी जान जोखिम में डालकर घुटनों से ऊपर तक भरे पानी में घुसकर अपना इलाज कराने सीएचसी पहुंच रहे हैं। लोग बीमार बुजुर्गों और बच्चों को कंधों पर लादकर इलाज कराने अस्पताल ले जा रहे हैं। सीएचसी में पानी इतना भरा है कि अब एंबुलेंस भी मरीज लेकर अंदर नहीं जा पा रही है। प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं को एंबुलेंस से सीधा जिला महिला अस्पताल भेजा जा रहा है। जलभराव के कारण मरीजों को इलाज कराने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


काशीराम कॉलोनी में स्वास्थ्य शिविर लगाने की मांग
कोंच। कस्बे के चार मोहल्लों के साथ काशीराम कॉलोनी भी बाढ़ की चपेट में है। कॉलोनी के चारों ओर पानी भरा है और लोग कहीं जा नहीं पा रहे हैं। पिछले तीन दिन से भरे गंदे पानी के कारण कांशीराम कॉलोनी में लोग अब बीमार भी पड़ने लगे हैं। कॉलोनी के बाशिंदों ने स्वास्थ्य शिविर लगवाने की मांग प्रशासन से की है। कालोनी निवासी विजय तिवारी, रामलखन कुशवाहा, संतोष वर्मा, कुसुमलता, सीमा, सरोज, अली हसन, रिजवान, सोनम आदि का कहना है कि पिछले तीन दिन से कॉलोनी के हजारों लोग बाढ़ में फंसे हैं। कई लोग बीमारी से जूझ रहे हैं, उनका इलाज नहीं हो पा रहा है। अच्छा होगा कि कॉलोनी में ही स्वास्थ्य शिविर लगवाकर लोगों का इलाज कराया जाए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed